ग्रेटर नोएडा में घूमने की जगह : नोएडा में घूमने की जगह

नई ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण के रूप में जाना जाने वाला नोएडा, उत्तर प्रदेश का एक शहर जो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के किनारे पर स्थित है तथा जहां मौज मस्ती की कमी नहीं है, ऐसे स्थान की सैर करने के लिए नोएडा में घूमने की जगह के बारे में बात न हो यह कैसे संभव है? नोएडा, जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है| मॉल की भरमार लिए हुए नोएडा एडवेंचर ऐक्टिविटीज से लेकर मनोरंजन के कई साधन लिए हुए है|

एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक टाउनशिप की गिनती में अपना नाम कायम रखने वाला नोएडा जिसको अक्सर लोग बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियों, आसमान छूने वाली इमारतों, एक्सप्रेस हाईवे और एक बड़ा साफ-सुथरा शहरी परिदृश्य वाला शहर जानते हैं जहां के लोग हमेशा भागती-दौड़ती दुनिया में खुद भी भागा करते हैं किसी को अपना भविष्य बनाना है तो किसी को बच्चों का| लेकिन इस भागते-दौड़ते शहर की एक बहुत अच्छी खासियत है कि यह मेहनत तो करते ही हैं साथ ही साथ अपने परिवार के लिए, अपने पार्टनर के लिए और अपने मित्रों के लिए समय निकालना अच्छे से जानते हैं|

बात हो शॉपिंग पसंद लोगों के लिये तरह-तरह की मार्केट की, या बात हो बच्चों के लिए म्यूजियम और पार्क की| बात हो पार्टनर के साथ इन्जॉय करने की या बात हो पूरे परिवार के साथ मौज करने की| ऐसे में नोएडा में घूमने की जगह की कोई कमी नहीं है जहां जाकर हम भी अपने बच्चों के साथ फिर से अपने बचपन में लौट जाएंगे| यहाँ पर कई लोग अपने वीकेंड को खास बनाने के लिए पार्टी और डांस का लुत्फ उठाना नहीं भूलते हैं| तो आगे बढ़ते हैं और जानते हैं नोएडा के पर्यटन स्थल के बारे में जहां जाकर सभी मौज-मस्ती में सराबोर हो जाते हैं|

नोएडा में घूमने की जगह को कैसे करें प्लान?

आप नोएडा तक आसानी से बस, फ्लाइट और ट्रेन के माध्यम से आ सकते हैं, औद्योगिक शहरों में गिने जाने वाले नोएडा में आने के लिए आपको किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होगी| नोएडा तक फ्लाइट से आने का सफर भी आसान है| नोएडा का निकटतम एयरपोर्ट इंदिरा गांधी इन्टरनेशनल एयरपोर्ट है जिसकी नोएडा से दूरी लगभग 33 किलोमीटर है| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नोएडा की दूरी लगभग 512 किलोमीटर है|

नोएडा में घूमने की जगह को कब करें प्लान?

मौसम के अनुरूप होकर नोएडा में घूमने की जगह की बात की जाए तो यहाँ आने के लिए सबसे उपयुक्त समय अक्टूबर से मार्च का है क्योंकि उस समय यहाँ पर ठंड पड़ती है और ठंड के मौसम में किसी नई जगह को घूमने का एक अलग ही मजा है| नोएडा को गर्मी के मौसम (अप्रैल-जून) में प्लान न करें क्योंकि यहाँ गर्मी बहुत पड़ती है और मानसून के मौसम में यहाँ की बारिश आपकी ट्रिप की स्पीड को थोड़ा धीमा कर सकती है|

त्यौहारों पर नोएडा में घूमने की जगह की बात की जाए तो यहाँ सभी त्यौहार नवरात्रि, होली, दीपावली, जन्माष्टमी से लेकर ईद तक सभी बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं| आप अपनी स्वेच्छा के अनुसार कभी भी यहाँ घूमने आ सकते हैं|

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घूमने की जगह

हमने आपको नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी प्रसिद्ध स्थानों के बारे में नीचे पूरी जानकारी दी है-

ओखला पक्षी अभयारण्य

ओखला पक्षी अभयारण्य, जिला गौतम बुद्ध नगर में नोएडा में यमुना नदी पर ओखला बेराज क्षेत्र में स्थित है| खास तौर पर जल पक्षियों के लिए अनुकूल बना यह पक्षी अभयारण्य, 300 से ज्यादा पक्षी प्रजातियों के लिए वरदान माना जाता है| यह उस स्थान पर है जहां से यमुना नदी दिल्ली के क्षेत्र को छोड़कर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है| वर्ष 1990 में इसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया था और वर्तमान में यह भारत के 466 IBA (महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्रों) में से एक है|

वडर्स ऑफ द वंडर वॉटर पार्क

नोएडा में घूमने की जगह की बात हो और वडर्स ऑफ द वंडर वॉटर पार्क का जिक्र न हो यह तो असंभव है| नोएडा के बच्चे-बच्चे की जुबान पर जो नाम हमेशा रहता है वह है वडर्स ऑफ द वंडर वॉटर पार्क जहां मनोरंजन की कोई कमी नहीं है| परिवार के साथ मौज-मस्ती के लिए आदर्श बना यह स्थान, आपके दिन को खूबसूरत बना देगा| शहर की गर्मी से दूर यहाँ की वॉटर स्लाइडस आपको तरोताजा कर देंगी| यहाँ जाने से पहले एक बात का ध्यान रखें कि टिकट के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर लें जिससे आपको टिकट की दरों पर डिस्काउंट भी मिल जाएगा|

डी एल एफ मॉल

डी एल एफ मॉल, नोएडा का काफी बड़ा मॉल है जिसके लिए कहा जा सकता है कि आप पूरा दिन भी बिता सकते हैं इसे घूमने में और फिर भी आप बोर नहीं होंगे| बड़े-बड़े ब्रांडस से लेकर कैफेस तक सब कुछ यहाँ पर है जहां आप अपने परिवार और फ़्रेंड्स के साथ शॉपिंग के साथ ही साथ लजीज व्यंजनों का भी स्वाद चख सकते हैं| बच्चों के लिए यहाँ का गेम ज़ोन मनोरंजन का बेहतरीन विकल्प है| मॉल घूमने के शौकीन लोगों को डी एल एफ मॉल को नोएडा में घूमने की जगह में जरूर शामिल करना चाहिए|

चोखी हवेली

चोखी हवेली जैसा की नाम से ही इसकी राजस्थानी खुशबू का एहसास हो रहा है तो राजस्थानी संस्कृति और राजस्थानी व्यंजन के स्वाद को चखने के लिए इसे नोएडा में घूमने की जगह में शामिल करना हरगिज न भूलें जहां जाकर आपको राजस्थान के किसी गाँव में होने का एहसास जरूर होगा| परिवार और बच्चों के मनोरंजन के कई साधन का विस्तार करते हुए चोखी हवेली में आप जादूगर, कठपुतली तथा लोकनृत्य जैसे कई मनोरंजक साधनों का अनुभव कर पाएंगे| राजस्थान की पारंपरिक कला, जायका और संगीत के साथ राजस्थान की समृद्ध विरासत की झलक देखने के लिए चोखी हवेली एक बेहतरीन विकल्प है जिसका अनुभव नोएडा जैसा शहर में मिलने पर अवश्य ही करना चाहिए|

वेद वन पार्क

नोएडा के सेक्टर 78 में स्थित वेद वन पार्क एक वैदिक थीम पार्क है जिसमें पार्क को सात वैदिक ऋषियों के नाम पर सात क्षेत्रों में विभाजित किया गया है जो सप्तऋषि ऋषि विश्वामित्र, ऋषि कश्यप, ऋषि अत्रि, ऋषि भारद्वाज, ऋषि अगस्त्य, ऋषि वशिष्ठ और ऋषि गौतम हैं| हरियाली से समृद्ध इस पार्क में लेजर और साउन्ड शो भी होता है जो वेदों के ज्ञान से अवगत कराता है| वैदिक संस्कृति और विरासत से सम्पन्न इस पार्क को नोएडा में घूमने की जगह में शामिल कर आप अपनी संस्कृति को और अधिक करीब से जानने का अद्भुत अनुभव कर सकते हैं|

औषधि पार्क

नोएडा के सेक्टर 91 में स्थित औषधि पार्क जिसका नाम ही इस पार्क के उद्देश्य से स्वयं ही अवगत करा देता है| जी हाँ, यह पार्क औषधियों का खजाना है जहां पर हरियाली से सुसज्जित पेड़ों में औषधियाँ छिपी हुई हैं| अपने चारों ओर बिखरी हुई हरियाली से सुबह- सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला यह मेडिसन पार्क, परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने के लिए भी एक आदर्श स्थान है| म्यूज़िकल फाउन्टेन से अपनी सुंदरता में वृद्धि करते हुए इस औषधि पार्क में लेजर शो भी होता है जिसमें आयुर्वेद के बारे में चर्चा होती है जिसे एक नए अनुभव के लिए नोएडा में घूमने की जगह में जरूर शामिल करना चाहिए|

ग्लूड रिलोडेड

गेम के हैं शौकीन तो यह स्थान आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है जहां जाकर आप अपने मित्रों और परिवार के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं| बच्चों के लिए बना पसंदीदा स्थान जहां फूड कोर्ट में तरह-तरह के फूड इन्जॉय करने के बाद आप यहाँ की बेकरी में पेस्ट्री और केक जैसे लजीज डिज़र्ट का भी स्वाद चख सकते हैं|

ऐरो रेस्टरो

फ्लाइट में तो सभी बैठते हैं लेकिन अगर फ्लाइट को ही रेस्टोरेंट बना दिया जाए तो इसमें तो कुछ अलग ही बात हो जाएगी| है ना? लगता है आप समझे नहीं, कोई बात नहीं| हम बताते हैं आपको ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में जहां पर रेस्टोरेंट को फ्लाइट के आकार का बनाया गया है जिसमें बैठकर आप जायकेदार व्यंजन का आनंद ले सकते हैं| ऐरो रेस्टरो एक ऐसा ही रेस्टोरेंट है जिसे फ्लाइट के आकार का रेस्टोरेंट बनाया गया है| रेस्टोरेंट में भी कुछ नया अनुभव करना हो तो ऐरो रेस्टरो को नोएडा में घूमने की जगह में अवश्य शामिल करे और फ्लाइट में बैठकर इसके लजीज स्वाद को जरूर चखें|

ग्रैन्ड वेनिस मॉल

कहीं आपने मॉल के अंदर बोटिंग के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आपको ग्रैन्ड वेनिस मॉल को ग्रेटर नोएडा में घूमने की जगह में जरूर ही शामिल करना चाहिए क्योंकि इस मॉल के अंदर आपको बोटिंग का भी अनुभव मिलने वाला है| सुंदरता को चरम तक छूता यह मॉल आपको वेनिस की थीम में बना हुआ दिखाई देगा| कई तरह की ब्रांडेड दुकानों से भरा हुआ यह मॉल, फैमिली और फ़्रेंड्स के साथ इन्जॉय करने के लिए बेहतरीन विकल्प है| इसके अंदर आपको स्नो मस्ती भी मिलेगा, जिसमें बर्फ के बीच ठंड का एहसास इस मॉल की तारीफ में चार चाँद लगाते हैं जहां पर फैमिली के साथ राइड करना, आपके और आपके प्रियजनों को एक सुखद एहसास देगा|

सूरजपुर आर्द्रभूमि

यमुना नदी की घाटी में सूरजपुर आर्द्रभूमि पानी के पक्षियों जैसे कि गडवाल, गुगरल बत्तख, नकटा, सवान, काज तथा रोहिणिक हंस आदि के लिए उपयुक्त प्रजनन स्थान है| पक्षी प्रेमियों का पसंदीदा यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए भी खास है जहां शांति के बीच बैठकर आप इन पक्षियों को निहार सकते हैं| यहाँ पर वॉच टॉवर भी है जहां से आप पूरे पक्षी अभयारण्य को और पक्षियों को देख सकते हैं| पक्षी प्रेमी तथा प्रकृति प्रेमी इसे ग्रेटर नोएडा में घूमने की जगह में शामिल कर इस छिपे हुए हीरे को तराश सकते हैं|

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल

नोएडा का यह स्मारक एक विशाल क्षेत्र में बना हुआ है और अपनी अनूठी संरचना से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है| दलितों को समर्पित इस स्मारक का निर्माण उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी ने करवाया था| परिवार और मित्रजनों के साथ पिकनिक के लिए आदर्श बना यह स्थान आस-पास की हरियाली से सजा हुआ है जहां पर डॉ.भीमराव अंबेडकर तथा अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं भी हैं|

क्लाइम्ब सिटी

नोएडा का क्लाइम्ब सिटी मौज-मस्ती पसंद लोगों के आकर्षण का केंद्र है जहां पर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए कुछ न कुछ खास है| क्लाइमबर्स का पसंदीदा स्थान बना यह एंटेरटेनमेंट का पैकेज जहां आप अपने परिवार के साथ अच्छे से समय बिता सकते हैं| बच्चों के लिए भी गेम ज़ोन लिए हुए क्लाइम्ब सिटी आपको इस भाग-दौड़ भरी दुनिया से दूर कुछ सुकून और खुशी के पल अवश्य देता है जिन्हें आप यादगार बना सकते हैं|

सिटी पार्क

ग्रेटर नोएडा के लोकप्रिय आकर्षणों में से एक में अपना स्थान बनाने वाला सिटी पार्क जो जॉगिंग से लेकर परिवार के साथ पिकनिक मनाने तक सभी के लिए आदर्श स्थान है| शांतिपूर्ण वातावरण के साथ ही साथ मनोरंजक गतिविधियों का समावेश किए हुए यह पार्क, वरिष्ठ नागरिकों से लेकर बच्चों तक सभी का पसंदीदा स्थान है| चारों ओर हरियाली को बिखेरते हुए इस पार्क में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी हैं जिसके कारण इसे ग्रेटर नोएडा में घूमने की जगह में शामिल किया जा सकता है|

बोटैनिकल गार्डन

प्रकृति प्रेमियों का पसंदीदा बना नोएडा का बोटैनिकल गार्डन, फूलों की दुर्लभ प्रजातियों और विभिन्न प्रकार के पौधों की हरियाली से ओत-प्रोत है जहां पर औषधीय पौधों का भी समावेश है| परिवार और मित्रजनों के साथ समय बिताने के लिए बना यह आदर्श स्थान आपको अपनी सुंदरता का आनंद लेने का मौका भी देता है जहां के शांत परिवेश में आपको अलग ही सुकून मिलेगा|

इस्कॉन मंदिर

आध्यात्मिकता और शांति की अनुभूति कराने वाला इस्कॉन मंदिर, हरे कृष्ण आंदोलन की धार्मिक परंपराओं में आता है जो कि भगवद्गीता में दी जाने वाली शिक्षाओं पर आधारित है| सुकून के साथ धार्मिकता का अनुभव करना हो तो इस्कॉन मंदिर को नोएडा में घूमने की जगह में अवश्य शामिल करें| रात में लाइट से जगमगाता हुआ इस्कॉन मंदिर, सुंदरता को चरम पर दिखाता है| यहाँ पर निरंतर बजने वाली हरे कृष्ण की धुन आपको एक अलग ही अध्यात्म की दिव्य अनुभूति प्रदान करेगी|

आईमैक्स

नोएडा का आईमैक्स मल्टीप्लेक्स, लॉजिक्स सिटी सेंटर में है जहां पर मूवी देखना, हर मूवी लवर के लिए एक नया अनुभव है| इस सुपरप्लेक्स में टोटल 15 स्क्रीन हैं जिनमें फिल्मों का प्रारूप बेहद ही यथार्थवादी होता है| हॉलीवुड मूवीज का आदर्श प्रारूप दिखाने वाला यह मल्टीप्लेक्स, युवाओं का पसंदीदा स्थान है जिसे आप भी नोएडा में घूमने की जगह में शामिल कर मूवीज का अमेज़िंग एक्सपीरियन्स ले सकते हैं|

इसे भी पढ़ें-

आप उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घूमने की जगह के साथ ही साथ यहाँ के आस-पास के अन्य स्थानों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| उत्तर प्रदेश के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारा लेख ‘उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह’ भी पढ़ें|

नोएडा कैसे पहुँचें?

हवाई मार्ग द्वारा- नोएडा का निकटतम एयरपोर्ट इंदिरा गांधी इन्टरनेशनल एयरपोर्ट है जिसकी नोएडा से दूरी लगभग 33 किलोमीटर है| आपको देश के लगभग सभी मुख्य एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी इन्टरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट मिल जाएंगी जिसके कारण आप आसानी से फ्लाइट के माध्यम से नोएडा आ सकते हैं|

रेलमार्ग द्वारा- नोएडा ट्रेन के माध्यम से आने के लिए आप दिल्ली और गाजियाबाद तक ट्रेन से आ सकते हैं जो इसके निकटतम रेलवे स्टेशन हैं|

सड़क मार्ग द्वारा- उत्तर प्रदेश के इस औद्योगिक शहर में सड़क मार्ग द्वारा आना भी काफी आसान है, यहाँ की सड़कें काफी अच्छी हैं| यहाँ पर आपको बस की सेवाएं भी नियमित रूप से मिलेंगी|

FAQ-

प्रश्न- नोएडा से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन कितनी दूर है?

उत्तर- नोएडा से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की दूरी लगभग 21 किलोमीटर है|

प्रश्न- क्या अभी नोएडा में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की सुविधा है?

उत्तर- जी नहीं, अभी नोएडा में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की सुविधा नहीं है पर बहुत ही जल्दी नोएडा में ये दोनों सेवाएं चालू होने वाली हैं|

प्रश्न- नोएडा में घूमने के लिए बेस्ट टाइम क्या है?

उत्तर- नोएडा में घूमने की जगह के लिए सबसे बेस्ट टाइम अक्टूबर से मार्च का है क्योंकि उस समय यहाँ पर ठंड पड़ती है और ठंड के मौसम में किसी नई जगह को घूमने का एक अलग ही मजा है|

प्रश्न- नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घूमने की जगह कौन-कौन सी हैं?

उत्तर- वेद वन पार्क, ओखला पक्षी अभयारण्य, आईमैक्स, इस्कॉन मंदिर, बोटैनिकल गार्डन, सिटी पार्क, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, सूरजपुर आर्द्रभूमि, ग्रैन्ड वेनिस मॉल, ऐरो रेस्टरो, ग्लूड रिलोडेड, औषधि पार्क,  चोखी हवेली, डी एल एफ मॉल, वडर्स ऑफ द वंडर वॉटर पार्क, स्नो वर्ल्ड तथा क्लाइम्ब सिटी आदि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घूमने की जगह हैं|

इसी के साथ हमारा लेख ‘नोएडा में घूमने की जगह’ यहीं समाप्त होता है जिसमें हमने आपको उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहरों नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से बताया है| आशा करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा और आपको नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पर्यटन स्थल से सही प्रकार से अवगत कराया होगा जिससे आप अपनी यात्रा सुगमतापूर्वक कर पाएंगे| धन्यवाद| आपकी यात्रा मंगलमय हो|

यह भी जानें-

अयोध्या में घूमने की जगह

झांसी में घूमने की जगह

Deeksha Dixit

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Me

मेरा नाम दीक्षा दीक्षित हैं मुझे लगता हैं कि मेरा परिचय सबसे पहले मेरी बेटी से ही शुरू होना चाहिए|

Latest Blogs

  • All Posts
  • Assam
  • Beaches
  • Blog
  • Braj Yatra
  • Goa
  • Hill Station
  • History
  • Madhya Pradesh
  • Maharastra
  • Meghalaya
  • My City
  • Nagaland
  • Pilgrimage
  • Rajasthan
  • Top 10
  • Travel Tips
  • Uttar Pradesh
  • Uttrakhand

Newsletter

JOIN THE FAMILY!

Get notified to know our latest blogs!!!

 

Top 10 Blogs

Explore Our Top 10 Blogs

Categories

Edit Template

Copyright © 2025 anjaanraste.com| All Rights Reserved. | Read our Privacy Policy