आज के डिजिटल दौर में जब सभी पूरी तरह से आजादी चाहते हैं और किसी भी काम के लिए सबसे पहले खुद को प्राथमिकता देना जानते हैं तो ऐसे दौर में आगे बढ़ने के लिए इतना तो सबको पता होना चाहिए की IRCTC की साइट पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं? जिससे कभी हमारा घूमने का मन हो या कहीं भी हमें जाना पड़े तो हमें कैफे के चक्कर न लगाने पड़ें|
आज के आधुनिक दौर में जब टेक्नोलॉजी के माध्यम से हम घर बैठे किसी भी दूर दराज में बैठे इंसान को देख सकते हैं, उनसे विडिओ कॉल में घंटों तक बातें कर सकते हैं, घर बैठे राशन के सामान से लेकर फोन, लैपटॉप तक सभी जरूरी उपकरण सुविधा के साथ मंगा सकते हैं| तो इस दौर में समय के साथ हमें यह भी पता होना चाहिए कि ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए IRCTC पर आइडी कैसे बनाएं?
आज के समय में जब छोटे से छोटा बच्चा फोन के रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर पेमेंट स्कैनर और टिकट रिजर्वेशन तक सभी कुछ फोन के माध्यम से कर लेते हैं तो क्यों न हम भी इस डिजिटल इंडिया के दौर में खुद भी आगे बढ़ें और खुद भी जानने की कोशिश करें कि IRCTC की साइट पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं?
Table of Contents
IRCTC की साइट पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं?
आज हम इस लेख में बात करेंगे कि हम अपनी ट्रेन की टिकट, बस की टिकट या फ्लाइट की टिकट बुक करने से पहले IRCTC की साइट पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं? जिससे हम भी घर बैठे अपनी ट्रिप के लिए टिकट बुक कर सकते हैं तो आगे बढ़ते हैं और शुरू करते हैं हमारा लेख ‘IRCTC की साइट पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं?’ जिसमें हम आपको हर एक स्टेप को फॉलो करते हुए IRCTC की साइट पर ID बनवाएंगे|
Step 1. सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के सर्च इंजन गूगल या फ़ायरफ़ॉक्स या जो भी आपके फोन पर हो उस पर जाकर ‘IRCTC ऑफिसियल वेबसाइट’ टाइप करें और सर्च करें|

Step 2. अब आप देखेंगे सबसे ऊपर IRCTC की ऑफिसियल वेबसाइट www.irctc.co.in का लिंक दिया गया है जिसके नीचे login/signup का टैब दिया गया है, इस पर क्लिक करें|

Step 3. जैसे ही आप login पर जाएंगे, register का ऑप्शन दिया होगा उस पर क्लिक करें| अब आपके सामने individual registration का एक फॉर्म खुल कर आएगा जिसमें आपको यूजर नेम, आपका पूरा नाम, पासवर्ड, आपकी ईमेल आइडी, मोबाईल नंबर जैसी detail भरनी होंगी|

Step 4. Detail भरने के बाद नीचे आपको captcha दिया गया है, उसके नीचे दी गई जगह में उस captcha को लिखें और submit पर क्लिक करें|

(ध्यान रहें ईमेल id और मोबाईल नंबर वही लिखें जिसमें आप verify भी कर पाएं अर्थात् दोनों आपके दैनिक स्तर पर कार्य कर रहें हो और पासवर्ड जब भी बनाएं उसमें कम से कम 8 character हों, small और capital alphabet दोनों हों, एक नंबर भी होना चाहिए तथा एक स्पेशल symbol भी होना चाहिए)
Step 5. Submit करते ही आपके स्क्रीन पर एक मैसेज डिस्प्ले होगा कि आपकी user id बन गई है और प्रोफाइल को complete करने के लिए continue पर क्लिक करें या फिर बाद में भी कर सकते हैं|

Step 6. Continue पर क्लिक करते ही अगली स्क्रीन पर आपसे आपका gender, जन्मतिथि, पूरा पता, पिन कोड, जिले का नाम, और पोस्ट ऑफिस की detail मांगी जाएगी जिसे आपको भरना होगा|

Step 7. भरने के बाद नीचे दिए गए बॉक्स जिसमें terms and conditions दिए गए हैं उन्हे पढ़ें और बॉक्स पर टिक करें और submit पर क्लिक करें|

Step 8. अब आपके पास मैसेज आ जाएगा कि आपका प्रोफाइल complete हो गया है और अब आप टिकट बुक कर सकते हैं|

IRCTC के एप की मदद से कैसे अकाउंट बनाएं?
Step 1. सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के सर्च इंजन पर जाकर ‘IRCTC ऑफिसियल वेबसाइट’ टाइप करें और सर्च करें|
Step 2. सर्च करते ही आपको IRCTC की ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक www.irctc.co.in दिखने लगेगा, इसी में नीचे irctc का ऑफिसियल एप ‘IRCTC Rail Connect’ भी दिया गया है, जिसके सामने install का ऑप्शन दिया गया है, इस पर क्लिक करें इसके अतिरिक्त आप प्ले स्टोर अथवा एप स्टोर से भी आईआरसीटीसी का एप इंस्टॉल कर सकते हैं|

Step 3. क्लिक करते ही आपका एप डाउनलोड होने लगेगा, डाउनलोड पूरा होने के बाद open का ऑप्शन आएगा इस पर क्लिक करें|
Step 4. अब आपके सामने एप की स्क्रीन खुल जाएगी इस में साइड में आपको login का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करने के बाद जिन लोगों का अकाउंट बन चुका है उनको user id डालनी है और जिनको id बनानी है उनके लिए दूसरी तरफ register user के नाम से एक ऑप्शन आता है जिस पर आपको क्लिक करना है|

Step 5. जैसे ही आप register user पर क्लिक करेंगे, आपके सामने एक नई स्क्रीन खुलेगी जिसमें आपको आपके अनुसार user name, आपका पूरा नाम, पासवर्ड, email id तथा फोन नंबर जैसी डीटेल भरनी होंगी और नीचे दिए गए captcha को उसके नीचे दिए गए बॉक्स में लिखना होगा|
Step 6. सारी डीटेल और captcha भरने के बाद submit पर क्लिक करें|
(ध्यान रहें ईमेल id और मोबाईल नंबर वही लिखें जिसमें आप verify भी कर पाएं अर्थात् दोनों आपके दैनिक स्तर पर कार्य कर रहें हो और पासवर्ड जब भी बनाएं उसमें कम से कम 8 character हों, small और capital alphabet दोनों हों, एक नंबर भी होना चाहिए तथा एक स्पेशल symbol भी होना चाहिए)
Step 7. Submit करते ही आपके स्क्रीन पर एक मैसेज डिस्प्ले होगा कि आपकी user id बन गई है और प्रोफाइल को complete करने के लिए continue पर क्लिक करें या फिर बाद में भी कर सकते हैं|
Step 8. Continue पर क्लिक करते ही अगली स्क्रीन पर आपसे आपका gender, जन्मतिथि, पूरा पता, पिन कोड, जिले का नाम, और पोस्ट ऑफिस की detail मांगी जाएगी जिसे आपको भरना होगा|
Step 9. भरने के बाद नीचे दिए गए बॉक्स जिसमें terms and conditions दिए गए हैं उन्हे पढ़ें और बॉक्स पर टिक करें और submit पर क्लिक करें|
Step 10. अब आपके पास मैसेज आ जाएगा कि आपका प्रोफाइल complete हो गया है और अब आप टिकट बुक कर सकते हैं|
इस तरह से आप irctc की साइट पर अपना अकाउंट बना सकते हैं जिसके बाद आप स्वयं अपनी यात्राओं के लिए टिकट भी बुक कर सकते हैं|





