हॉर्नबिल फेस्टिवल

हॉर्नबिल फेस्टिवल, नागालैंड ही नहीं बल्कि पूरे भारत के सबसे प्रसिद्ध त्यौहारों में से एक है| कोहिमा जिले से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित किसामा हेरिटेज विलेज में मनाये जाने वाले हॉर्नबिल फेस्टिवल की शुरुआत दिसम्बर 2000 में हुयी थी|

नागालैंड की अधिकांश जनजातियाँ मिलकर हॉर्नबिल फेस्टिवल को धूमधाम से मनाते हैं| इस महोत्सव में वे अपने लोकनृत्य, हस्तशिल्प, संस्कृति, नागा व्यंजन तथा वेशभूषा आदि का प्रदर्शन करते हैं| पूरे विश्व में हॉर्नबिल महोत्सव को त्यौहारों का त्यौहार के नाम से जाना जाता है|

हॉर्नबिल फेस्टिवल, हॉर्नबिल महोत्सव

हॉर्नबिल फेस्टिवल का समय-

फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स: हॉर्नबिल फेस्टिवल प्रतिवर्ष नागालैंड के स्थापना दिवस 1 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 10 दिसम्बर तक मनाया जाता है|

     हॉर्नबिल महोत्सव का भव्य आयोजन नागालैंड राज्य सरकार के पर्यटन, कला तथा संस्कृति मंत्रालय के दिशानिर्देश में होता है| हॉर्नबिल महोत्सव में शामिल होने के लिए विश्व भर से पर्यटक नागालैंड आते हैं|

हॉर्नबिल फेस्टिवल, हॉर्नबिल महोत्सव

हॉर्नबिल महोत्सव कैसे पहुँचे?

नागालैंड की राजधानी कोहिमा से मात्र 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित किसामा हेरिटेज विलेज में यह महोत्सव मनाया जाता है|

     देश के किसी भी कोने से नागालैंड के सबसे विकसित शहर दीमापुर तक आप ट्रेन अथवा फ्लाइट के माध्यम से आसानी से पहुँच सकते हैं| वहाँ से 77 किलोमीटर की दूरी पर स्थित किसामा हेरिटेज विलेज के लिए आप सीधा टैक्सी ले सकते हैं| आप दीमापुर से बस के द्वारा कोहिमा भी पहुँच सकते हैं| कोहिमा से हॉर्नबिल महोत्सव की दूरी 22 किलोमीटर है|

हॉर्नबिल फेस्टिवल, हॉर्नबिल महोत्सव

हॉर्नबिल फेस्टिवल मनाने के उद्देश्य-

  1. नागालैंड की संस्कृति विविधताओं से भरी हुयी है, नागाओं की समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल के सामने रखना इस महोत्सव का प्रमुख लक्ष्य रहता है|
  2. तेजी से हो रहे मशीनीकरण तथा विकसित हो रहे समाज में नागालैंड की मूल भावना तथा समृद्ध संस्कृति को संरक्षित तथा जीवंत बनाये रखना, हॉर्नबिल फेस्टिवल का उद्देश्य है|
  3. नागा जनजातियों में भाषा तथा रीतिरिवाजों की काफी विविधता है| हॉर्नबिल फेस्टिवल मनाने का उद्देश्य अंतर जनजाति संपर्क को बढ़ाना भी है|
  4. नागालैंड की अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है और यहाँ के त्यौहार के मूल भावना में भी कहीं न कहीं कृषि ही होती है| फसल की उपज आदि के उपरांत अपने आनंद की अभिव्यक्ति भी इस फेस्टिवल को मनाकर की जाती है|
हॉर्नबिल फेस्टिवल, हॉर्नबिल महोत्सव

हॉर्नबिल महोत्सव की विशेषता-

  1. हॉर्नबिल महोत्सव का नाम हॉर्नबिल पक्षी के ऊपर रखा गया है| यह नागाओं के बीच काफी पूजनीय तथा प्रशंसनीय है| हॉर्नबिल अपनी सतर्कता तथा सुन्दरता के लिये जाना जाता है, इसकी एक प्रजाति नागालैंड में भी पायी जाती है|
  2. हॉर्नबिल फेस्टिवल में होने वाला म्यूजिकल शो आपको अवश्य देखना चाहिये|   
  3. हॉर्नबिल महोत्सव में आप विविध नागा व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते है| इस फेस्टिवल के समय विविध प्रकार के नागा भोजन के स्टाल लगाये जाते हैं| मांसाहार खाने वाले पर्यटक नागा व्यंजनों का खूब लुफ्त उठाते हैं|
  4. हॉर्नबिल महोत्सव, दुनिया के सबसे बड़े जनजातीय फेस्टिवल्स में से एक है|
  5. हॉर्नबिल फेस्टिवल के स्थान पर किसामा हेरिटेज विलेज में सभी जनजातीय समुदायों की एक विशेष झोपडी (हट) होती है, जिसे ‘मोरांग’ कहा जाता है| मोरांग में जाकर आप उस समुदाय के रीतिरिवाज तथा उस जनजाति के बारे में गहनता से जान सकते हैं|
  6. नागालैंड के विविध रंगों को एक स्थान पर लाने वाला हॉर्नबिल फेस्टिवल अपने आप में अनोखा त्यौहार है|
  7. हॉर्नबिल महोत्सव के समय एक विशेष प्रकार का नागा ड्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है|
  8. हॉर्नबिल महोत्सव के दौरान नागा जनजातियों के बीच काफी प्रकार की प्रतियोगिता भी होती है|

हॉर्नबिल फेस्टिवल में जाने से पहले जानने योग्य बातें-

हॉर्नबिल फेस्टिवल, हॉर्नबिल महोत्सव
  1. अगर आपने यह आर्टिकल पढ़कर हॉर्नबिल फेस्टिवल में जाने का मन बना लिया तो सबसे पहले आपको यहाँ के आस पास या कोहिमा में कोई रुकने का उचित स्थान ऑनलाइन देखना चाहिये| नागालैंड में रुकने के लिए अभी उतने पर्याप्त होटल या होम स्टे नहीं है| हॉर्नबिल फेस्टिवल के समय भारी भीड़ के कारण आपको रुकने की योजना पहले से करनी चाहिये|
  2. अगर आप हॉर्नबिल उत्सव देखने आये हैं तो आपको इसके साथ में नागालैंड की राजधानी कोहिमा के अन्य पर्यटन स्थल भी घूमना चाहिये|
  3. नागालैंड को और अधिक निकटता से समझने के लिए आपको यहाँ के स्थानीय लोगों से मिलना तथा गाँव में घूमना चाहिये| स्थानीय बाजारों में घूमना भी आपकी प्राथमिकता में होना चाहिये|
  4. “नागालैंड एक खतरनाक राज्य है|” यह मिथ्या बात हमने कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सुनी हुईं है, इन बातोँ में इंच मात्र की भी सत्यता नहीं है अपितु इसके विपरीत नागा लोग अतिथि का स्वागत बहुत खुले मन से करते हैं, यह राज्य मिलनसार लोगों का है, ये एक दूसरे की सहायता भी आगे बढ़ कर करते हैं| यहाँ सभी तरह के पर्यटक पूरी तरह से सुरक्षित हैं|
  5. नागालैंड में सरकारी बसों तथा ट्रेन आदि का मुख्य शहर के अलावा काफी अभाव है| यहाँ आकर आपको सबसे पहले अपने साधन की योजना बनानी चाहिये| यहाँ सबसे उचित साधन टैक्सी ही है जिसे आप शेयरिंग अथवा स्वयं के लिए आसानी से बुक कर सकते हैं|
  6. नागालैंड में यात्रा करने के लिए आपको इनर लाइन परमीशन (ILP) की भी आवश्यकता होगी, इसका आवेदन आप आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं|

FAQ-

प्रश्न- हॉर्नबिल महोत्सव का आयोजन कब से कब तक होता है?

उत्तर- हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक होता है|

प्रश्न- हॉर्नबिल महोत्सव कहाँ मनाया जाता है?

उत्तर- हॉर्नबिल फेस्ट, नागालैंड के कोहिमा जिले में स्थित किसामा हेरिटेज विलेज में मनाया जाता है|

प्रश्न- मोरांग किसे कहते हैं?                           

उत्तर- नागालैंड में विभिन्न जनजाति समुदायों के आपस में मिलने के लिये एक विशेष प्रकार की सभी जनजातियों की झोपडी (हट) होती है, इसे ही मोरांग कहते हैं|

हॉर्नबिल फेस्टिवल, हॉर्नबिल महोत्सव

प्रश्न- हॉर्नबिल महोत्सव को त्यौहारों का त्यौहार क्यों कहा जाता है?

उत्तर- हॉर्नबिल विश्व के सबसे बड़े जनजातीय त्यौहारों में से एक है, यहाँ पर नागालैंड की लगभग सभी जनजातियाँ हिस्सा लेती हैं, इस त्यौहार को देखने के लिये विश्व भर से लोग आते हैं, इन सब कारणों से ही इसे त्यौहारों का त्यौहार कहा जाता है|

प्रश्न- हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन कौन करता है?

उत्तर- हॉर्नबिल फेस्ट का आयोजन नागालैंड राज्य सरकार के पर्यटन, कला तथा संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जाता है|

यह भी जानें-                         

यदि आपने यहाँ तक ब्लॉग को पढ़ा हैं तो अवश्य ही मन बना रहे होंगे हॉर्नबिल फेस्टिवल में जाने का, तो आप भी शुरू कर दीजिये अपनी जोर शोर से तैयारियां और मिलते है हम लोग 1 दिसम्बर को हॉर्नबिल महोत्सव में|

हॉर्नबिल फेस्टिवल, हॉर्नबिल महोत्सव
नागा किचन

आपके स्वागत के लिये नागालैंड सरकार की तैयारियों में भी कोई कमी नहीं है| हॉर्नबिल महोत्सव 2024 के 25वें संस्करण की तैयारी करते हुए सरकार ने 17 सितम्बर को “किसामा हाउस रेस्तरां” का उदघाटन किया| इस रेस्तरां की सबसे खास बात ये है कि यह स्थान शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिये तैयार किया गया है| नागालैंड में यात्रा करते समय सबसे अधिक समस्या उन व्यक्तियों के लिये होती है जो शुद्ध शाकाहार भोजन ही खाते हैं| इस लेख को और बेहतर बनाने के लिए आप हमें अपने सुझाव भेज सकते हैं| धन्यवाद|

Deeksha Dixit

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Me

मेरा नाम दीक्षा दीक्षित हैं मुझे लगता हैं कि मेरा परिचय सबसे पहले मेरी बेटी से ही शुरू होना चाहिए|

Latest Blogs

  • All Posts
  • Assam
  • Beaches
  • Blog
  • Braj Yatra
  • Goa
  • Hill Station
  • History
  • Madhya Pradesh
  • Maharastra
  • Meghalaya
  • My City
  • Nagaland
  • Pilgrimage
  • Rajasthan
  • Top 10
  • Travel Tips
  • Uttar Pradesh
  • Uttrakhand

Newsletter

JOIN THE FAMILY!

Get notified to know our latest blogs!!!

 

Top 10 Blogs

Explore Our Top 10 Blogs

Categories

Edit Template

Copyright © 2025 anjaanraste.com| All Rights Reserved. | Read our Privacy Policy