उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस : Best Foods of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश जिसकी राजधानी लखनऊ है, अपने अंतर्गत कई प्रसिद्ध जिलों को शामिल करे है, जिनकी अलग-अलग विशेषताएं हैं| बात हो उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस की और इसके जिलों का अलग-अलग जिक्र न आए यह कैसे संभव है? क्योंकि उत्तर प्रदेश की फेमस डिशेस से तो लोग बॉलीवुड के गाने के जरिए भी रूबरू हो जाते हैं, बात हो बनारस के पान की या बात हो आगरा के पेठे की|

उत्तर प्रदेश का हर शहर कुछ न कुछ खास जरूर लिए है, तो ऐसे में अगर हम उत्तर प्रदेश की यात्रा पर निकले हैं तो उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड्स के बारे में तो पता होना चाहिए जिससे हम यहाँ जाकर इनके स्वाद को खुद भी चख सकें|

उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस : Best Foods of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के अंदर आपको कई भाषा बोलने वाले लोग मिल जाएंगे, कोई हिन्दी बोल रहा तो कोई बनारस में रह कर अपनी भाषा में भोजपुरी का सामंजस्य बैठा रहा, कोई लखनऊ से होने के कारण अवधी का प्रयोग कर रहा तो कोई कृष्ण की ब्रजभूमि का है तो ब्रजभाषा में बोल रहा| उत्तर प्रदेश जिसका इतिहास और यहाँ की जनसंख्या दोनों ही काफी विशाल हैं, गंगा यमुना नदी के दोआब क्षेत्र में स्थित होने के कारण अपनी भूमि को उपजाऊ बनाए हुए है| तो आज जानते हैं हमारे इस लेख में अध्यात्म की धरती बने उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड्स के बारे में-

टुंडे कबाब

उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस, उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड, फूड्स ऑफ नॉर्थ इंडिया, यूपी का खाना,   यूपी का भोजन, यूपी के फेमस फूड, यूपी के स्ट्रीट फूड,
उत्तर प्रदेश के 10 प्रसिद्ध व्यंजन, 
Best Foods of Uttar Pradesh,
टुंडे कबाब,
बनारसी पान,
अवधी बिरयानी,
चाट,
टिहरी,
पेड़े,
पेठा,
माखन मलाई,
बाटी चोखा,
पनीर पसंदा,

मांसाहारी भोजन करने वालों के लिए बेस्ट बनी यह डिश, जिसका स्वाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बार सभी को जरूर चखना चाहिए| स्वाद और कोमलता से भरपूर लखनऊ के टुंडे कबाब पूरे राज्य में काफी प्रसिद्ध है जिसके लिए भारी भीड़ भी लगती है| बारीक कटे हुए मांस और कई तरह के मसालों से बने टुंडे कबाब, मांसाहारी प्रेमियों और खाने के शौकीन लोगों के लिए पसंदीदा व्यंजन है| अगर आप भी लखनऊ आए हैं और नॉन-वेजेटेरियन हैं तो लखनऊ के टुंडे कबाब को उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस में शामिल कर इसका स्वाद चखना हरगिज न भूलें|

बनारसी पान

उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस, उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड, फूड्स ऑफ नॉर्थ इंडिया, यूपी का खाना,   यूपी का भोजन, यूपी के फेमस फूड, यूपी के स्ट्रीट फूड,
उत्तर प्रदेश के 10 प्रसिद्ध व्यंजन, 
Best Foods of Uttar Pradesh,
टुंडे कबाब,
बनारसी पान,
अवधी बिरयानी,
चाट,
टिहरी,
पेड़े,
पेठा,
माखन मलाई,
बाटी चोखा,
पनीर पसंदा,

‘खई के पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अकल का ताला’ जी हाँ| उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस की बात हो और उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक शहर बनारस का पान न हो यह कैसे हो सकता है? बनारस देश भर में अपने पान के लिए जाना जाता है जो खाने के बाद मुंह का स्वाद बढ़ा देता है जिसमें पान के पत्ते में चूना, सौंफ, सुपारी, तम्बाकू, गुलकंद तथा इलाईची आदि रखा जाता है| तो अगर आप भी बनारस को एक्सप्लोर करने के लिए निकले हैं तो यहाँ का पान जरूर ट्राइ करें|

अवधी बिरयानी

उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस, उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड, फूड्स ऑफ नॉर्थ इंडिया, यूपी का खाना,   यूपी का भोजन, यूपी के फेमस फूड, यूपी के स्ट्रीट फूड,
उत्तर प्रदेश के 10 प्रसिद्ध व्यंजन, 
Best Foods of Uttar Pradesh,
टुंडे कबाब,
बनारसी पान,
अवधी बिरयानी,
चाट,
टिहरी,
पेड़े,
पेठा,
माखन मलाई,
बाटी चोखा,
पनीर पसंदा,

देश भर में पसंद की जाने वाली अवधी बिरयानी उत्तर प्रदेश के व्यंजनों की शान है जिसमें मटन या चिकन को धीमीं आंच पर पका कर इसके स्वाद को बढ़ाया जाता है| यह मांसाहारी लोगों के लिए चावल से बना हुआ एक बेहतरीन विकल्प है जिसे आप को उत्तर प्रदेश के 10 प्रसिद्ध व्यंजन की लिस्ट में शामिल कर इसका स्वाद चखना चाहिए|

चाट

उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस, उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड, फूड्स ऑफ नॉर्थ इंडिया, यूपी का खाना,   यूपी का भोजन, यूपी के फेमस फूड, यूपी के स्ट्रीट फूड,
उत्तर प्रदेश के 10 प्रसिद्ध व्यंजन, 
Best Foods of Uttar Pradesh,
टुंडे कबाब,
बनारसी पान,
अवधी बिरयानी,
चाट,
टिहरी,
पेड़े,
पेठा,
माखन मलाई,
बाटी चोखा,
पनीर पसंदा,

शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के लोगों की पसंदीदा डिश बनी चाट जिसमें उबले हुए आलू की टिक्की में पड़ी खट्टी-मीठी चटनी इसके स्वाद को लाजवाब बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं| चाट के कुरकुरापन, मसालेदार, तीखे और मीठे का मिश्रण आपको तृप्त अवश्य कर देंगे| बात हो बनारस में चाट की, या बात हो कानपुर या लखनऊ की गलियों की चाट की, अगर उत्तर प्रदेश के इन शहरों में आए हैं तो यहाँ की चाट का स्वाद चखना हरगिज न भूलें|

टिहरी

उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस, उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड, फूड्स ऑफ नॉर्थ इंडिया, यूपी का खाना,   यूपी का भोजन, यूपी के फेमस फूड, यूपी के स्ट्रीट फूड,
उत्तर प्रदेश के 10 प्रसिद्ध व्यंजन, 
Best Foods of Uttar Pradesh,
टुंडे कबाब,
बनारसी पान,
अवधी बिरयानी,
चाट,
टिहरी,
पेड़े,
पेठा,
माखन मलाई,
बाटी चोखा,
पनीर पसंदा,

टिहरी या तहरी जिसे आप सब्जी पुलाव भी कह सकते हैं और यह उत्तर प्रदेश की पसंदीदा डिश में से एक है जिसमें मसालों और सब्जी की मदद से इसके स्वाद को दोगुना कर दिया जाता है| जब इन मसालों और सब्जी के बीच में चावल की महक आती है तो इस स्वाद के क्या ही कहने? कहने को तो यह एक सादा व्यंजन है लेकिन इसकी महक और सब्जियां इसे स्वादिष्ट की संज्ञा दिलवाने में पूरा सहयोग करती हैं| अगर उत्तर प्रदेश आए हैं तो इस शाकाहारी पुलाव को उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस की लिस्ट में शामिल कर इसका स्वाद जरूर चखें|

पेड़े

उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस, उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड, फूड्स ऑफ नॉर्थ इंडिया, यूपी का खाना,   यूपी का भोजन, यूपी के फेमस फूड, यूपी के स्ट्रीट फूड,
उत्तर प्रदेश के 10 प्रसिद्ध व्यंजन, 
Best Foods of Uttar Pradesh,
टुंडे कबाब,
बनारसी पान,
अवधी बिरयानी,
चाट,
टिहरी,
पेड़े,
पेठा,
माखन मलाई,
बाटी चोखा,
पनीर पसंदा,

उत्तर प्रदेश के 10 प्रसिद्ध व्यंजन की बात हो और कृष्ण की भूमि मथुरा के पेड़े का जिक्र न हो यह कैसे संभव है? जहां पर दूध, शक्कर और घी के मिश्रण से धीमी आंच पर बने पेड़े अपने स्वाद से आपके दिल को खुश कर देते हैं| तो अगर आप उत्तर प्रदेश स्थित कृष्ण की भूमि पर आए हैं तो कृष्ण की बाल लीलाओं के दर्शन के साथ ही साथ इन पेड़ों को जरूर ट्राइ करें|

पेठा

उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस, उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड, फूड्स ऑफ नॉर्थ इंडिया, यूपी का खाना,   यूपी का भोजन, यूपी के फेमस फूड, यूपी के स्ट्रीट फूड,
उत्तर प्रदेश के 10 प्रसिद्ध व्यंजन, 
Best Foods of Uttar Pradesh,
टुंडे कबाब,
बनारसी पान,
अवधी बिरयानी,
चाट,
टिहरी,
पेड़े,
पेठा,
माखन मलाई,
बाटी चोखा,
पनीर पसंदा,

आगरा का पेठा जिसके बारे में सभी ने कभी न कभी तो अवश्य सुना होगा तो जब इनका जिक्र इतना सुना है तो इनको ट्राइ करना तो बनता है| यह कद्दू की मदद से बनने वाली एक मिठाई है जिसको चाशनी की मदद से मीठा करा जाता है| आगरा में आपको इस विश्व प्रसिद्ध पेठे की भिन्न-भिन्न वैराइटीज भी मिलेंगी|

माखन मलाई

उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस, उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड, फूड्स ऑफ नॉर्थ इंडिया, यूपी का खाना,   यूपी का भोजन, यूपी के फेमस फूड, यूपी के स्ट्रीट फूड,
उत्तर प्रदेश के 10 प्रसिद्ध व्यंजन, 
Best Foods of Uttar Pradesh,
टुंडे कबाब,
बनारसी पान,
अवधी बिरयानी,
चाट,
टिहरी,
पेड़े,
पेठा,
माखन मलाई,
बाटी चोखा,
पनीर पसंदा,

उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस का जिक्र हुआ है तो मीठे के शौकीन लोगों के राज्य में मीठे की वैराइटीज की कोई कमी नहीं है जिसमें एक आता है माखन मलाई| यह सर्दियों में मिलने वाली एक डिश है जिसको दूध और मेवों की मदद से तैयार किया जाता है जिसमें आने वाली इलाइची की महक आपको आकर्षित जरूर करेगी| मुंह में घुल जाने वाली इस डिश को उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ जैसे शहरों में एक बार जरूर ट्राइ करें और इसका अनुभव भी दूसरों से अवश्य साझा करें|

बाटी चोखा

उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस, उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड, फूड्स ऑफ नॉर्थ इंडिया, यूपी का खाना,   यूपी का भोजन, यूपी के फेमस फूड, यूपी के स्ट्रीट फूड,
उत्तर प्रदेश के 10 प्रसिद्ध व्यंजन, 
Best Foods of Uttar Pradesh,
टुंडे कबाब,
बनारसी पान,
अवधी बिरयानी,
चाट,
टिहरी,
पेड़े,
पेठा,
माखन मलाई,
बाटी चोखा,
पनीर पसंदा,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी का खास बना बाटी चोखा जो स्वादिष्ट होने के साथ ही साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है जिसमें आटे की मदद से गोल-गोल बाटी तैयार की जाती हैं जिन्हें बैंगन, टमाटर और प्याज की मदद से बने चोखे के साथ परोसा जाता है| जब घी में डूबी हुई बाटी इस मजेदार चोखे के साथ चखने को मिलती है तो एक बार मुंह से वाह जरूर निकलता है| अगर उत्तर प्रदेश में हैं तो बाटी चोखा को उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड्स की लिस्ट में शामिल कर इसका स्वाद लेना हरगिज न भूलें|

पनीर पसंदा

उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस, उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड, फूड्स ऑफ नॉर्थ इंडिया, यूपी का खाना,   यूपी का भोजन, यूपी के फेमस फूड, यूपी के स्ट्रीट फूड,
उत्तर प्रदेश के 10 प्रसिद्ध व्यंजन, 
Best Foods of Uttar Pradesh,
टुंडे कबाब,
बनारसी पान,
अवधी बिरयानी,
चाट,
टिहरी,
पेड़े,
पेठा,
माखन मलाई,
बाटी चोखा,
पनीर पसंदा,

पनीर पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है जो कि शाकाहारी व्यंजन की चाह रखने वालों के लिए अपने नाम की ही तरह पसंदीदा भी है जिसका हर एक निवाला स्वाद का तड़का लगाता है| जब भरवा पनीर को मलाईदार ग्रेवी में डुबोया जाता है तो इसको देखने भर से ही मुंह में पानी आ जाता है तो सोचिए जब इसका स्वाद चखने को मिलेगा तो क्या ही होगा? तंदूरी रोटी के साथ जब आप पनीर पसंदा का एक निवाला खाएंगे तो आपका वाह करना तो लाजमी है|

इस प्रकार हमारा लेख ‘उत्तर प्रदेश की 10 बेस्ट डिशेस’ यहीं समाप्त होता है जिसमें हमने हमारे अनुसार काफी चुनावों के बाद शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के लोगों के लिए उत्तर प्रदेश के 10 बेस्ट फूड्स ढूँढने की पूरी कोशिश की है| उत्तर प्रदेश के फूड से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए पत्रिका नामक वेबसाईट के लेख भी पढ़ सकते हैं और अगर आप उत्तर प्रदेश जा रहें हैं तो इन व्यंजनों का स्वाद जरूर लें और हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताएं कि आपको उत्तर प्रदेश की कौन सी डिश सबसे ज्यादा पसंद आई| धन्यवाद|

यह भी पढ़ें-

Deeksha Dixit

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Me

मेरा नाम दीक्षा दीक्षित हैं मुझे लगता हैं कि मेरा परिचय सबसे पहले मेरी बेटी से ही शुरू होना चाहिए|

Latest Blogs

  • All Posts
  • Assam
  • Beaches
  • Blog
  • Braj Yatra
  • Goa
  • Hill Station
  • History
  • Madhya Pradesh
  • Maharastra
  • Meghalaya
  • My City
  • Nagaland
  • Pilgrimage
  • Rajasthan
  • Top 10
  • Travel Tips
  • Uttar Pradesh
  • Uttrakhand

Newsletter

JOIN THE FAMILY!

Get notified to know our latest blogs!!!

 

Top 10 Blogs

Explore Our Top 10 Blogs

Categories

Edit Template

Copyright © 2025 anjaanraste.com| All Rights Reserved. | Read our Privacy Policy