राजस्थान जो हमेशा से ही राजाओं का स्थान रहा है जिसकी छवि इनके पहनावे, संस्कृति और खान-पान में झलकती है| यहाँ की संस्कृति तथा राजस्थान की खूबसूरती को नजदीक से जानने के लिए हमारी राजस्थान यात्रा सीरीज के अंतर्गत राजस्थान के पर्यटन स्थल को जानने के किए एक छोटी सी पहल हैं|
यहाँ के शाही व्यंजन दुनिया भर में मशहूर है, इनकी संस्कृति जो ‘अनेकता में एकता’ के भाव से परिपूर्ण है और यहाँ का पहनावा इनकी परंपराओं को दर्शाता है| तो ऐसे राजस्थान की यात्रा करने के लिए इसके विषय में सम्पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है| तो आज हम राजस्थान यात्रा की सीरीज में राजस्थान में घूमने की जगह की बात राजस्थान के 7 डिवीजन के आधार पर करेंगे जिससे आप अपनी राजस्थान यात्रा में ज्यादा और बेहतर तरीके से घूम पाएंगे|

Table of Contents
राजस्थान के पर्यटन स्थल : Best Tourist Places To Visit In Rajasthan : राजस्थान यात्रा -9
राजस्थान के 41 जिलों को 7 भागों के आधार पर देखा जा सकता है जिसमें हमने पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान के 31 जिलों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया है| आज हम आपसे इस लेख में राजस्थान के 7 संभागों के आधार पर घूमने वाले जिलों का जिक्र करेंगे, जिनमें यह 7 भाग इस प्रकार से हैं-
अजमेर डिवीजन

अरावली पर्वतमाला की पहाड़ियों से घिरी हुई मनोहर घाटी में बसा हुआ अजमेर वैसे तो छोटा सा जिला है लेकिन यह अपने अतीत को बहुत ही दिलचस्प बनाए हुए है| ऐसे अजमेर और उसके आस-पास के स्थानों को घूमने और उनके बारे में जानने के लिए हम आज इस लेख में राजस्थान के अजमेर डिवीजन को जानेंगे|
अजमेर डिवीजन के अंदर राजस्थान के यह जिले शामिल किए जाते हैं जिनके नाम हैं
- अजमेर
- ब्यावर
- नागौर
- भीलवाड़ा
- डीडवाना- कुचामन
- टोंक
भरतपुर डिवीजन

भरतपुर जिसका नाम प्रभु राम के छोटे भाई भरत के नाम पर रखा गया जो कि एक विश्व धरोहर स्थल भी है| तो ऐसे भरतपुर के बारे में जानने के लिए राजस्थान के भरतपुर डिवीजन को भी जानना जरूरी है|
भरतपुर डिवीजन के अंदर शामिल होने वाले जिले इस प्रकार हैं जिन्हें आप राजस्थान में घूमने की जगह में भी शामिल कर सकते हैं-
- भरतपुर
- सवाई माधोपुर
- डीग
- करौली
- धौलपुर
जयपुर डिवीजन

‘गुलाबी शहर’ के नाम से दुनिया भर में मशहूर जयपुर, अतीत के पन्ने पलटते हुए इतिहास वाले किले, हवेलियाँ तथा महलों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है| तो ऐसे में जयपुर और इसके आस-पास के स्थानों के बारे में विस्तार से जानने के लिए जयपुर डिवीजन के अंतर्गत शामिल जिलों के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है|
राजस्थान के जयपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जिले इस प्रकार हैं-
- सीकर
- जयपुर
- अलवर
- दौसा
- खैरथल-तिजारा
- झुंझनू
- कोटपूतली-बहरोड़
कोटा डिवीजन

जयपुर से लगभग 253 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोटा जो कि अपने कोचिंग हब के लिए दुनिया भर में जाना जाता है जिसके कारण यहाँ पर देश के कोने-कोने से विद्यार्थी इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों हेतु आते हैं| इसके साथ ही यह शहर में और आस-पास पर्यटकों के लिए भी कई आकर्षण के केंद्र को खुद में समाए है जिनको जानने के लिए आपको कोटा डिवीजन के बारे में पता होना चाहिए|
कोटा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जिले इस प्रकार से हैं जिन्हें आप अवश्य ही राजस्थान यात्रा में शामिल कर सकते हैं-
- कोटा
- बूंदी
- बारां
- झालावाड़
उदयपुर डिवीजन

‘झीलों का शहर’ बना उदयपुर केवल झीलों से ही नहीं बल्कि अपने भव्य मंदिरों, महलों, वन्यजीव अभयारण्यों, संग्रहालयों तथा शानदार किलों से भी पर्यटकों को लुभाता रहता है जिसके आस-पास के कई जिले भी आप इसके साथ घूम सकते हैं और उनके बारे में जान सकते हैं जिसके लिए आपको उदयपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जिलों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है|
राजस्थान के उदयपुर डिवीजन के अंदर आने वाले जिले इस प्रकार हैं जिनको आप अपनी राजस्थान यात्रा में शामिल कर सकते हैं-
- उदयपुर
- बांसवाड़ा
- प्रतापगढ़
- सलुम्बर
- चित्तोडगढ़
- राजसमंद
- डूंगरपुर
जोधपुर डिवीजन

‘ब्लू सिटी’ के नाम से जाना जाने वाला राजस्थान राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर, जोधपुर जो कि विश्व प्रसिद्ध ‘थार रेगिस्तान’ के घने परिदृश्य में स्थित है| जोधपुर और उसके आस-पास में घूमने की जगह के बारे में जानकारी के लिए जोधपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जिलों की जानकारी होना भी जरूरी है|
जोधपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जिले इस प्रकार है जो कि राजस्थान के पर्यटन स्थल में भी अपना खास महत्व भी रखते हैं-
- जोधपुर
- जैसलमेर
- बालोतरा
- बाड़मेर
- जालौर
- पाली
- सिरोही
- फलौदी
बीकानेर डिवीजन

अतीत में ‘जंगलदेश’ के नाम से प्रसिद्ध बीकानेर, ‘थार रेगिस्तान’ के मध्य में स्थित है जिसकी वजह से यहाँ की जलवायु गर्म और शुष्क है| बीकानेर और इसके आस-पास के प्रसिद्ध स्थानों के बारे में जानने के लिए बीकानेर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जिलों की जानकारी आवश्यक है|
बीकानेर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जिले इस प्रकार हैं जिन्हें राजस्थान की संस्कृति जाने के लिए अवश्य ही राजस्थान में घूमने की जगह में शामिल करना चाहिए-
- बीकानेर
- श्री गंगानगर
- चुरू
- हनुमानगढ़
इस प्रकार हमारा यह लेख ‘राजस्थान के पर्यटन स्थल’ यहीं पर समाप्त होता है जिसमें हमने आपको राजस्थान के 7 डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जिलों के नाम की जानकारी दी है लेकिन इन डिवीजन के अंतर्गत आने वाले पर्यटक जिलों के बारे में दूसरे लेख में जानकारी दी गई है| इन 7 डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले जिलों के बारे में और वहाँ पर घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए हमारे राजस्थान यात्रा के अन्य लेख भी पढ़ें|





