ईद मुस्लिम धर्म का भाईचारे और खुशियों के समागम से भरा हुआ उत्सव है जो रमजान के महीने को अलविदा करते समय बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है| इस दिन सभी लोग एक दूसरे के घर जाकर अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं और मस्जिदों में नमाज अदा करके एक दूसरे को ईद मुबारक कहते हैं|
रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए एक बेहद ही पावन अवसर होता है जब लोग रोजा करते हैं और अल्लाह के समक्ष अपनी दुआओं को रखते हैं| रमजान के महीने के समापन के साथ ही ईद का त्योहार भी होता है जिसके समय का निर्धारण चाँद देख कर किया जाता है| वैसे तो अधिकतर लोग ईद का त्यौहार अपनों के बीच रह कर मनाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन कुछ लोग इस त्यौहार की रौनक में चार चाँद लगाने के लिए ईद पर कहीं घूमने जाने का भी मन बनाते हैं तो ऐसे में ईद में घूमने की 10 बेस्ट जगह की जानकारी होना तो लाजमी है|
Table of Contents
तो आज हम हमारी ही तरह घुमक्कड़ मन वाले लोगों के लिए इस लेख में जानेंगे ईद में घूमने की जगह के बारे में कि आप इस पाक पर्व को और यादगार कैसे बना सकते हैं? इस ईद की छुट्टी में कहाँ-कहाँ घूमने जा सकते हैँ जहां आपका ईद का त्यौहार उसकी रंगत को और भी ज्यादा निखार देगा, जहां पर नमाज अदा करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और जहां पर ईद की बाजार कुछ अलग ही खुशबू से रूबरू कराती है|
ईद कब मनाई जाती है?
इस्लाम के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक ईद-उल-फितर जिसका जश्न एक महीने तक रोजा रखने के बाद किया जाता है| इस्लामिक कलेंडर के अनुसार ईद का त्यौहार प्रत्येक वर्ष में 10वें शव्वाल के पहले दिन धूमधाम से मनाया जाता है| ईद की तारीख का निर्धारण चाँद को देखकर किया जाता है|
ईद में घूमने की 10 बेस्ट जगह : Best Places To Visit In EID-
अब अपने लेख में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं ईद की इस पावन बेला पर ईद में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से-
दिल्ली
दिल वालों का शहर दिल्ली सभी के लिए अपने आप में कुछ न कुछ खास अवश्य रखता है| यहाँ पर हर त्यौहार पूरे जश्न के साथ मनाया जाता है जहां पर स्थित जामा मस्जिद में लोग दूर-दूर से पूरी शिद्दत के साथ नमाज अदा करने आते हैं|
इतिहास के पन्नों को पलटता हुआ दिल्ली आधुनिकता का परिचय भी कराता है जहां पर मुगलों द्वारा बनवाई गई कई इमारतें हैं| बात हो यहाँ की गलियों में घूमकर यहाँ के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने की या बात हो यहाँ के ऐतिहासिक स्थानों से रूबरू होने की, दिल्ली अपने आप में ऐसे कई नगीने छुपाये हुए है जो इसे ईद में घूमने की जगह के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं|
दिल्ली में घूमने की जगह-
इंडिया गेट, कुतुबमीनार, लोधी गार्डन, हुमायूँ का मकबरा, चांदनी चौक, जामा मस्जिद, जंतर-मंतर, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, लाल किला, नेहरू पार्क, सरोजनी नगर मार्केट, पहाड़गंज, नेशनल म्यूजियम तथा कीनोट प्लेस आदि दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं|
लोकेशन- दिल्ली
जयपुर

पिंक सिटी के नाम से जाना जाने वाला जयपुर भी ईद में घूमने की जगह के लिए एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है जहां की बाजारें ईद की रंगत को और भी निखार देती हैं| आप यहाँ आकर हवा महल, सिटी पैलेस तथा आमेर का किला जैसे ऐतिहासिक स्थलों को घूमने के साथ ही साथ यहाँ के स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका भी चख सकते हैं|
यहाँ स्थित अद्भुत वास्तुकला का उदाहरण प्रस्तुत करती हुई जामा मस्जिद, हवा महल से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है| यह मस्जिद ईद पर आपके दिन में रौनक जरूर बिखेर देगी जिसको देखने दूर-दूर से पर्यटक यहाँ आते हैं|
जयपुर में घूमने की जगह-
हवा महल, जामा मस्जिद, आमेर का किला, सिटी पैलेस, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, जयगढ़ किला, राज मंदिर सिनेमा, रामबाग पैलेस, नाहरगढ़ किला, सिसोदिया रानी का बाग, जवाहर कला केंद्र, जल महल तथा जंतर-मंतर आदि जयपुर में घूमने की जगह हैं|
लोकेशन- राजस्थान
लखनऊ

नवाबों का शहर बना लखनऊ जो आपकी ईद को नवाबी अंदाज में ही मनाने का अवसर देता है जहां के ऐतिहासिक स्थलों से लेकर टुंडे कबाब और लजीज बिरयानी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन आपकी ईद के अवसर की मिठास को दोगुना कर देते हैं|
लखनऊ की पाक विरासत बनी यहाँ की शान इसे ईद में घूमने की जगह में से एक का मुकाम दिलाने में सहायक है| ईद के मौके पर विशाल ऐशबाग ईदगाह में यहाँ की नमाज में शामिल होकर आप भी एक अनोखा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं, जहां पर भारी संख्या में लोग नमाज के लिए आते हैं| यहाँ की रंग-बिरंगी सजावट और हर तरफ लजीज व्यंजनों की महक आपके दिन को अवश्य ही बना देगी|
लखनऊ में घूमने की जगह-
बड़ा इमामबाड़ा, गोमती रिवरफ्रन्ट पार्क, चिड़ियाघर, फीनिक्स मॉल, मोती महल, अंबेडकर पार्क, रूमी दरवाजा, जामा मस्जिद, छतर मंजिल, इंदिरा गांधी तारामंडल, लखनऊ रेजीडेन्सी, हुसैनाबाद क्लॉक टावर, दिलकुशा कोठी, हजरतगंज मार्केट, जनेश्वर मिश्र पार्क, डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क, सिकंदर बाग, सतखंडा तथा मरीन ड्राइव आदि लखनऊ के प्रमुख पर्यटन स्थान हैं|
लोकेशन- उत्तर प्रदेश
श्रीनगर

अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को आकर्षित करने वाला श्रीनगर, अपने सौन्दर्य और अपनी सांस्कृतिक विरासत के कारण स्वयं को ईद में घूमने की जगह में शामिल करने के लिए विवश करता हैं|
झेलम नदी के तट पर स्थित श्रीनगर में जामिया मस्जिद, मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है जहां पर स्थानीय लोगों के साथ ही साथ पर्यटक भी नमाज अदा करने आते हैं| जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी बना श्रीनगर अपने हाउसबोट, झीलों तथा बगीचों के लिए दुनिया भर में मशहूर है, ईद की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए श्रीनगर को अपनी ट्रिप में शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है|
श्रीनगर में घूमने की जगह-
डल झील, हरवान गार्डन, चश्मा शाही, हजरतबल दरगाह, निगीन झील, जामिया मस्जिद, निशात गार्डन, हरी पर्वत किला, बादामवारी, ट्यूलिप गार्डन, परी महल, बोटैनिकल गार्डन तथा दाचीग्राम राष्ट्रीय उद्यान आदि श्रीनगर के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं|
लोकेशन- जम्मू और कश्मीर
अजमेर
अजमेर स्थित अजमेर शरीफ की दरगाह का नाम किसने नहीं सुना होगा? जो इसे ईद में घूमने की जगह में शामिल करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है| महान सूफी संत बने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का अंतिम विश्राम स्थल के रूप में अजमेर, मुस्लिम समुदाय का लोकप्रिय स्थान है|
ईद के मौके पर दूर-दूर से लोग यहाँ घूमने के लिए आते हैं क्योंकि इस दरगाह के बारे में मान्यता है कि इस दरगाह से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता है| ईद की घड़ी में अजमेर की रौनक देखते बनती है जिसे निहारने के लिए आप भी इसे ईद में घूमने की जगह में शामिल कर सकते हैं|
अजमेर में घूमने की जगह-
अजमेर शरीफ की दरगाह, मेयो कॉलेज, अढ़ाई दिन का झोपड़ा, फॉय सागर झील, अजमेर गवर्नमेंट म्यूजियम, आनासागर झील, साई बाबा मंदिर, तारागढ़ किला, पुष्कर झील, किशनगढ़ का किला, घंटाघर, स्वामी विवेकानंद स्मारक, अजमेर का किला, सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक, महाराणा प्रताप स्मारक तथा अकबरी मस्जिद आदि अजमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं|
लोकेशन- राजस्थान
कोलकाता
कोलकाता अपनी संस्कृति और बेहतरीन भोजन के माध्यम से ईद की रौनक में चार चाँद लगा देता है जहां पर मुगलों की परम्पराएं अपना स्वाद अनूठे तरह से हवा में बिखेरती हैं| कोलकाता स्थित टीपू सुल्तान मस्जिद और नखोदा मस्जिद, ईद के त्यौहार में खुशियां बिखेरने के लिए जन्नत बने स्थान हैं जहां पर नमाज का हिस्सा बनने लोग देश के कोने-कोने से आते हैं|
‘सिटी ऑफ जॉय’ के नाम से मशहूर कोलकाता, ईद के त्यौहार में भी अपने नाम की ही भांति महफिलों को खुशियों से जगमगा देता है, पूरा कोलकाता सजे-धजे बाजारों और लजीज व्यंजनों की खुशबू से जीवंत हो उठता है| ऐसी अनूठी परंपराओं का अनुभव करने के लिए आप इसे ईद में घूमने की जगह में शामिल कर उसका अटूट हिस्सा बन सकते हैं|
कोलकाता में घूमने की जगह-
टीपू सुल्तान मस्जिद, विक्टोरिया मेमोरियल म्यूजियम, नखोदा मस्जिद, न्यू मार्केट, साइंस सिटी, जूलाजिकल गार्डन, फोर्ट विलियम, हावड़ा ब्रिज, मार्बल पैलेस, इको पार्क तथा पार्क स्ट्रीट आदि कोलकाता के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं|
लोकेशन- पश्चिम बंगाल
मुंबई

सपनों की नगरी मुंबई जो सभी त्यौहारों में अपने ही रंग लगा देता है तो ऐसे में भला ईद का त्यौहार हो और मुंबई की बात न हो यह तो असंभव है| मुंबई की हाजी अली दरगाह में प्रार्थना करने लोग दूर-दूर से यहाँ पहुँच जाते हैं, मुंबई की मशहूर मोहम्मद अली रोड रोशनी से जगमगा उठती है और इन सड़कों पर आस-पास के स्ट्रीट फूड और रेस्टोरेंट से आने वाली बिरयानी की महक लोगों को अपनी ओर खींच लेती है|
ईद की दावत-ए-इश्क के लिए मुंबई में कई बेहतरीन रेस्टोरेंट हैं जो आपके लिए जायकेदार भोजन का स्वाद हमेशा तैयार रखते हैं तो इस तरह आप मुंबई को भी अपनी ईद में घूमने की जगह की सूची में शामिल कर सकते हैं|
मुंबई में घूमने की जगह-
गेटवे ऑफ इंडिया, हाजी अली दरगाह, जुहू बीच, नेहरू प्लेनेटेरियम, ग्लोबल विपश्यना पगोडा, वानखेड़े स्टेडियम, हैंगिंग गार्डन, मरीन ड्राइव, एलीफैन्ट केव्स, संजय गांधी नेशनल पार्क तथा छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय आदि मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं|
लोकेशन- महाराष्ट्र
हैदराबाद

ईद की दावत में शाही अंदाज अपनाना हो तो आप निजामों के शहर हैदराबाद को ईद में घूमने की जगह में शामिल कर सकते हैं जहां की हैदराबादी बिरयानी के स्वाद को चख कर आप एक बार वाह अवश्य कहेंगे|
हैदराबाद स्थित यहाँ की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में नमाज में शामिल होकर आप भी शांति और अमन का अनुभव कर सकते हैं जिसके लिए देश के कोने-कोने से लोग यहाँ आते हैं| इतिहास के पन्नों को पलटते हुए ऐतिहासिक स्थलों से लेकर खूबसूरती और हरियाली बिखेरेते हुए गार्डन तक हैदराबाद में छुट्टियों को बिताने के लिए कई मनोरंजन तथा शांति के अनुभव वाले स्थान हैं जो आपकी हैदराबाद की ट्रिप को यादगार अवश्य बना सकते हैं|
हैदराबाद में घूमने की जगह-
मक्का मस्जिद, हुसैन सागर झील, रामोजी फिल्म सिटी, एनटीआर गार्डन, चारमीनार, चौमहल्ला पैलेस, नेहरू प्राणि उद्यान, उस्मान सागर झील, सालारजंग संग्रहालय, बिरला विज्ञान संग्रहालय, गोलकोंडा किला, स्नो वर्ड तथा कुतुब शाही मकबरा आदि हैदराबाद के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं|
लोकेशन- तेलंगाना
बैंगलोर
उत्साहपूर्ण माहौल से भरा बैंगलोर ईद का जश्न भी अपने ही अंदाज में करता है जहां स्थित जामिया मस्जिद और हजरत तवक्कल मस्तान दरगाह में शांतिपूर्ण वातावरण के बीच दुआ करने वालों की भीड़ लगी रहती है| खाने के शौकीन लोगों के लिए भी यहाँ लजीज व्यंजनों के विकल्पों की कोई कमी नहीं है|
बहुसंस्कृतिवाद का प्रतिनिधित्व करने वाला बैंगलोर आपके स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं रखता है जो हिंदुओं के त्यौहारों से लेकर मुस्लिम और ईसाइयों तक सभी के लिए उनके त्यौहारों की रौनक में अलग ही छवि को उजागर करता है जिसका प्रतिबिंब देखने के लिए आप इसे ईद में घूमने की जगह में शामिल कर सकते हैं|
बैंगलोर में घूमने की जगह-
जामिया मस्जिद, कब्बन पार्क, मुथ्यलामादुवु, बेंगलुरू पैलेस, टीपू सुल्तान का ग्रीष्मकालीन महल, लालबाग बोटैनिकल गार्डन, हजरत तवक्कल मस्तान दरगाह, नंदी हिल्स, विधान सौध, वंडर लॉ वॉटर पार्क, जवाहरलाल नेहरू तारामंडल, बन्नरूघट्टा जैविक उद्यान, कॉमर्शियल स्ट्रीट आदि बैंगलोर के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं|
लोकेशन- कर्नाटक
केरल

अगर दूसरों से कुछ अलग करने का मन करे या अपने अपनों की ईद के साथ ही साथ दूसरे राज्य की ईद का जश्न भी देखना हो तो आप केरल को अपनी ईद में घूमने की जगह की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं जहां पर ईद का उत्सव सऊदी अरब के साथ मनाया जाता है जो कि भारत के अन्य राज्यों से भिन्न रहता है|
केरल स्थित अद्भुत वास्तुकला का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली बीमापल्ली दरगाह शरीफ जहां पर ईद के त्यौहार पर दुआ करने वालों की काफी भीड़ रहती है, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती है| प्रकृति से जुड़कर शांति और सुकून की चाह रखने वाले लोग अपने ईद के जश्न के लिए केरल की ट्रिप का प्लान कर सकते हैं|
केरल में घूमने की जगह-
बीमापल्ली दरगाह शरीफ, वागामोन, मलिक दीनार जुमा मस्जिद, पलायम जुमा मस्जिद, मिशकल मस्जिद, कोवलम, वायानाड, अलेप्पी, वर्कला, इडुक्की, मुन्नार, कोच्चि, कोझिकोड, तिरुवनंतपुरम, चेराई बीच तथा एर्नाकुलम आदि केरल के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं|
लोकेशन- केरल
उम्मीद करते हैं हमारा लेख ‘ईद में घूमने की 10 बेस्ट जगह’ आपको पसंद आया होगा और इसमें दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी| इस लेख में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए क्षमा चाहते हैं लेकिन अगर आपको इस लेख से जुड़ी किसी विशेष प्रकार की जानकारी है तो हमें भी कमेन्ट के माध्यम से अवश्य अवगत कराएं|