दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह

दिसम्बर, जब मौसम ने अपना रुख सर्दियों की ओर कर दिया है और बच्चों के स्कूल की छुट्टियों का भी समय नजदीक आ गया है, तो ऐसे मौके पर ‘दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह’ के बारे में सोचना तो लाजमी है| देखते हैं यह गुनगुनाती हुई हवाएं हमारा रुख किस तरफ मोड़ रहीं हैं? और हमें किस दिशा की ओर लेकर चलती हैं?

साल खत्म होने को है और नया साल आने को है जिसके जश्न की तैयारियां लोगों ने जोरों शोरों से शुरू कर दी है तो ऐसे मौसम और जश्न के मौके पर एक ऐसी जगह का प्लान तो होना ही चाहिए जहाँ इस जश्न को दोगुना किया जा सके, और जहाँ पर दोस्तों और परिवारजनों के साथ जाकर इस जश्न का आनंद उठाया जाये|

आज हम बात करेंगे इस सुहाने मौसम और नये साल के जश्न के माहौल को एन्जॉय करने के लिए दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह के बारे में जहाँ पर आपको एक बार फिर अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ नये और यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा| तो इन सुकून भरे पलों को और दिलचस्प बनाते हैं और चलते हैं अपने सफ़र की ओर हमारे आर्टिकल ‘दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह’ के साथ|

Table of Contents

दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह-

नीचे दी गयी सारणी में दिसम्बर में घूमने की जगह के साथ ही साथ उनकी विशेषता भी बताई गयी है|

क्रमांकस्थानराज्यविशेषता
1.उदयपुरराजस्थानझीलों का शहर
2.नॉर्थ गोवागोवापर्ल ऑफ़ दी ओरिएंट
3.दिरांगअरुणांचल प्रदेशलैंड ऑफ़ एप्पल ओर्चार्ड्स
4.कच्छगुजरातभारत का सफ़ेद रेगिस्तान
5.सिक्किमसिक्किमलैंड ऑफ़ मोनेस्ट्रीज
6.कूर्गकर्नाटकदक्षिण का कश्मीर
7.पांडिचेरीकेंद्र शासित प्रदेशभारत का छोटा फ्रांस
8.अलेप्पीकेरलवेनिस ऑफ़ ईस्ट
9.मसूरीउत्तराखंडपहाड़ियों की रानी
10.चेरापूंजीमेघालयसंतरों की भूमि

दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह की विस्तृत जानकारी-

वैसे तो अपने भारत में सभी स्थानों का अपना महत्त्व और विशेषता है, लेकिन फिर भी हमने आपके लिए मौसम और जश्न के माहौल का ध्यान रखते हुए, कुछ स्थानों का चुनाव किया है जिसमें ये अवश्य देखा गया है कि आपसे भिन्न भिन्न राज्यों और उनकी खूबसूरती को अवगत कराया जाये| तो आइये बात करते हैं ‘दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह’ के बारे में और इनकी विशेषताओं को थोड़ा और करीब से जानने की कोशिश करते हैं|

आइये चलते हैं और जानते हैं दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह के बारे में कि किस जगह में क्या ख़ास है?

1. उदयपुर

झीलों का शहर, उदयपुर जिसका जिक्र अधिकतर किस्सों, कहानियों और हिंदी टीवी सीरियल के धारावाहिकों और मूवीज में किया जाता है| शांत और अद्भुत खूबसूरती से भरा यह शहर, बिना पलकों को झपकाए अपनी इस प्राकृतिक छटा को देखने को लगातार विवश करता है|

यहाँ की पिछोला झील का नजारा और इसके आस पास के घाट, मंदिर इसको पर्यटकों के लिए एक विशिष्ट स्थान का दर्जा देने को मजबूर करते हैं| यहाँ के करणी माता मंदिर की शक्ति तथा इस आध्यात्मिक स्थान से पूरे उदयपुर का अद्भुत नजारा एक खूबसूरत सपने जैसा है| यहाँ के सज्जनगढ़ पैलेस से एक तरफ फतेहसागर झील का सुकून भरा दृश्य तो दूसरी तरफ अरावली की पहाड़ियों का दृश्य, ऐसा मार्मिक चित्रण तो किताबों में ही देखने को मिलता है| तो ऐसे स्थान को भला कैसे कोई दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में शामिल करने से चूक सकता है?

उदयपुर में घूमने की जगह-

सिटी पैलेस, पिछोला झील, सहेलियों की बाड़ी, फ़तेहसागर झील, लेक पैलेस, बागोर की हवेली, करणी माता मंदिर, जग मंदिर, जगदीश मंदिर, सज्जनगढ़ पैलेस, उदय सागर झील, जयसमंद झील, राजसमंद झील, जीयन सागर, विंटेज कार संग्रहालय, शिल्पग्राम, गणगौर घाट, उदयपुर मार्केट आदि पर्यटन स्थल हैं|

उदयपुर कैसे पहुंचें-

देश के कई बड़े शहरों से उदयपुर के लिए ट्रेन उपलब्ध रहती हैं जिनसे आप आसानी से उदयपुर आ सकते हैं| उदयपुर में महाराणा प्रताप एअरपोर्ट भी है, जिसके कारण आप यहाँ फ्लाइट की सुविधा भी ले सकते हैं| दिल्ली से आपको आसानी से उदयपुर के लिए फ्लाइट डेली बेसिस पर मिल जाएँगी|

आप सडक मार्ग द्वारा भी बस और टैक्सी की सुविधा से उदयपुर आसानी से पहुँच सकते हैं| नेशनल हाईवे 48 एक राष्ट्रीय राजमार्ग है जो कि दिल्ली से आरम्भ होकर चेन्नई तक जाता है| यह सात राज्य से होकर गुजरता है दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान होते हुए यह राजमार्ग गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा तमिलनाडु तक जाता है| इस राजमार्ग की यात्रा से भी आप उदयपुर सुविधा से पहुँच सकते हैं|

लोकेशन- राजस्थान

2. नॉर्थ गोवा

दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह, नार्थ गोवा का दृश्य, बागा बीच, बेस्ट पार्टी प्लेस इन इंडिया
नार्थ गोवा का समुद्री किनारा

छुट्टियों का नाम आये और गोवा का ख्याल मन में ना आये ऐसा हो ही नहीं सकता| यहाँ के सुन्दर बीचेस से लेकर यहाँ के सी फ़ूड, गोवा के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं| अगर आप मौज मस्ती, पार्टी वाले माहौल की सोच रख कर गोवा का प्लान कर रहें हैं, तो आपके लिए नार्थ गोवा आना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है जहाँ पर आपको बीचेस के किनारे पूरी रात पार्टी करने का अलग ही मजा दिखेगा|

यहाँ पर 19 दिसम्बर को ‘गोवा मुक्ति दिवस’ भी मनाया जाता है, जब गोवा पुर्तगालियों से पूरी तरह से स्वतंत्र हुआ था| ऐसे में गोवा को दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में शामिल न करना इसके साथ अन्याय होगा|

नॉर्थ गोवा में घूमने की जगह-

कैलंगुट बीच, बागा बीच, टीटो लेन, अंजुना बीच, अंजुना मार्केट, मोरजिम बीच, श्री मंगेशी मंदिर, चापोरा किला, पणजी शहर, वागाटोर बीच, अगुआड़ा किला, कैंडोलिम बीच, अरम्बोल बीच, डोना पौला बीच, फौनटेनहास, बेसिलिका ऑफ़ बोम जीसस, से कैथेड्रल, पर्रा रोड, क्रूज कैसिनो, मीरामार बीच, मापुसा फ्राइडे बाज़ार आदि पर्यटन स्थल हैं|

नॉर्थ गोवा कैसे पहुंचें-

नॉर्थ गोवा जाने के लिए यहाँ पर मोपा एअरपोर्ट है जिसको मनोहर इंटरनेशनल एअरपोर्ट भी कहा जाता है| ट्रेन से आने के लिए गोवा में 3 रेलवे स्टेशन हैं जिसमें से नॉर्थ गोवा आने के लिए थिविम रेलवे स्टेशन एक बेहतरीन विकल्प है| सभी स्टेशन से मुंबई तथा दिल्ली जैसे महानगरों के लिए डायरेक्ट ट्रेनें उपलब्ध हैं|

सड़क मार्ग द्वारा गोवा, अन्य महानगरों से NH4A, NH17A तथा NH17 द्वारा जुड़ा हुआ है|

लोकेशन- गोवा

3. दिरांग

दिरांग में घूमने की जगह, दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह, अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह, बौद्ध मठ,
दिरांग में स्थित बौद्ध मठ

प्रकृति के साथ एक जबरदस्त मुलाकात कराने वाला स्थान, दिरांग खुशमिजाज मौसम, हरी भरी घाटियाँ और आँखों को सुकून देने वाले प्राकृतिक दृश्यों से भरा हुआ है मानो प्रकृति ने इस खूबसूरत दिरांग को बड़ी ही फुरसत के साथ तराशा है| शांत और सुन्दर दृश्य जो सारी थकान को पल में दूर कर दें ऐसे स्थान को दिसम्बर के सुहाने मौसम का आनंद लेने के लिए शामिल तो करना ही चाहिए| यहाँ के गर्म पानी के झरने तो दिसम्बर के मौसम में एक वरदान की तरह है|

दिरांग में घूमने की जगह-

दिरांग दजोंग, संगति घाटी, गर्म पानी का झरना, राष्ट्रीय याक अनुसंधान केंद्र, कालचक्र गोम्पा, थुबसंग धरग्येलिंग मठ, मंडला टॉप आदि पर्यटन स्थल हैं|

दिरांग कैसे पहुंचें-

दिरांग तक पहुँचने के लिए सबसे बेहतर विकल्प तेजपुर आकर टैक्सी की सहायता से दिरांग पहुंचना है| तेजपुर तथा दिरांग तक आने के लिए सबसे निकटतम एअरपोर्ट गुवाहाटी में है जिसकी दूरी दिरांग से लगभग 303 किलोमीटर तथा तेजपुर से 204 किलोमीटर है| तेजपुर तक ट्रेन से पहुँचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन रंगापारा है|

लोकेशन- अरुणांचल प्रदेश

4. कच्छ

गुजरात की संस्कृति और परंपरा का दर्पण, कच्छ दिसम्बर के महीने में घूमने की बेस्ट जगह हो सकता है जहाँ पर प्रसिद्ध कच्छ का रण देखने लोग देश-विदेश से आते हैं| कच्छ के अंतर्गत रेगिस्तान से लेकर पुरातात्विक स्थान तथा संग्रहालय आते हैं, जो इसको इतिहास में रूचि रखने वालों के लिए एक सर्वश्रेष्ठ स्थान का दर्जा देते हैं| यहाँ का कच्छ रण महोत्सव विश्व विख्यात है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक आते हैं|

कच्छ में घूमने की जगह-

रण ऑफ़ कच्छ, धोलावीरा, आइना महल, कच्छ संग्रहालय, विजय विलास पैलेस, कच्छ रेगिस्तान वन्य जीव अभ्यारण्य, मांडवी बीच, प्राग महल, श्री स्वामी नारायण मंदिर, वन्दे मातरम् मेमोरियल, श्री भद्रेश्वर जैन तीर्थ, कालो डुंगर, कांडला बंदरगाह, टोपानसर झील, नारायण सरोवर, लखपत किला, कंठकोट किला आदि पर्यटन स्थल हैं|

कच्छ कैसे पहुंचें-

कच्छ पहुँचने के लिए आप अपने शहर से ट्रेन या फ्लाइट के माध्यम से भुज आ सकते हैं| यहाँ से आप बस या टैक्सी के माध्यम से कच्छ पहुँच सकते हैं| कच्छ से भुज की दूरी 72 किलोमीटर है| आप सड़क मार्ग द्वारा भी आसानी से अपने शहर से कच्छ आ सकते हैं|

लोकेशन- गुजरात

5. सिक्किम

दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह, साउथ सिक्किम, रावंगला सिक्किम, सिक्किम में घूमने की जगह, सिक्किम के पर्यटन स्थल, दिसम्बर के पर्यटन स्थल, दिसम्बर में घूमने के स्थान
दक्षिण सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता

सिक्किम भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक है जिसकी राजधानी गंगटोक है| यहाँ की बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियां, हरी भरी घाटियाँ, प्रकृति द्वारा दिए हुए सुन्दर दृश्य, तथा कच्चे पक्के और घुमावदार रास्ते पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं|

सिक्किम के कई हिस्सों में घूमने के लिए दूसरे स्टेट के लोगों को परमिट लेनी पड़ती है| यहाँ की युमथांग वैली का किनारा और साथ ही में पहाड़ों पर बर्फ की ढकी हुई चादर इसकी खूबसूरती को चार चाँद लगा देती है| यहाँ के जीरो पॉइंट पर पर्यटकों की भीड़ आपको अपने आप ही इस स्थान की खूबसूरती का बखान करती है जिसको देखने के लिए आपको इसे दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में शामिल ही करना चाहिए|

सिक्किम में घूमने की जगह-

पेलिंग, नामची, युमथांग वैली, नाथुला पास, जीरो पॉइंट, एम जी मार्ग, त्सोमो झील, गुरुडोंगमार झील, खेचेओपलरी झील, युकसोम, लाचुंग विलेज, जुलुक, तीस्ता नदी, गंगटोक, सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान, फोदोंग मठ, कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, अरितार, रूमटेक मठ, मंगन, चोलमू झील, टेनडोंग हिल, यांगतेय, त्सोल्हामो झील, थांगु, इनहेंची मोनेस्ट्री, जवाहर लाल नेहरु बोटैनिकल गार्डन, ताशिदिंग मठ आदि पर्यटन स्थल हैं|

सिक्किम कैसे पहुंचें-

ट्रेन के माध्यम से पहुँचने के लिए सिक्किम के नजदीकी रेलवे स्टेशन, न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी हैं जो की सभी प्रमुख महानगरों से जुड़े हुए हैं| सिलीगुड़ी से सिक्किम की दूरी 131 किलोमीटर है जबकि न्यू जलपाईगुड़ी से सिक्किम की दूरी 133 किलोमीटर है| फ्लाइट द्वारा सिक्किम पहुँचने के लिए आप बागडोगरा एअरपोर्ट तक आकर टैक्सी, या शेयरिंग कैब की मदद से सिक्किम आ सकते हैं| बागडोगरा से सिक्किम की दूरी 140 किलोमीटर है| आप प्रकृति की खूबसूरती निहारने के लिए सड़क मार्ग द्वारा भी सिक्किम जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रास्ता काफी घुमावदार है तो धीरे- धीरे चलें और सुखद यात्रा का आनंद लें|

लोकेशन- सिक्किम

6. कूर्ग

प्रकृति प्रेमियों की पसंद तथा ‘दक्षिण का कश्मीर’ कहा जाने वाला कूर्ग, हरी भरी घाटियों, धुंध पहाड़ और अपनी आकर्षक वादियों के लिए पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हिल स्टेशन है जहाँ के घने जंगल, कॉफ़ी, चाय और मसाले के बागान इसमें एक तड़के की तरह काम करते हैं| यहाँ का अब्बी फाल्स, कॉफ़ी बागानों और मसाला बागानों के हरियाली के बीच होने का एक शांत और सुखद अनुभव देता है जैसे मानों प्रकृति ने हमें स्वयं यहाँ ठहरने को मजबूर किया हो|

कुछ पल स्वयं के लिए निकालने हो या अपने किसी प्रियजन के साथ ज़िन्दगी की उलझनों को सुलझाना हो तो कूर्ग का तालकावेरी आपको एक अलग ही अनुभव देने की प्रतीक्षा में है जहाँ का शांत वातावरण आपको प्रकृति की गोद का एहसास दिलाएगा|

कूर्ग में घूमने की जगह-

अब्बी फाल्स, नागरहोल नेशनल पार्क, राजा की सीट, दुबारे एलीफैंट कैंप, तालकावेरी, ओम्कारेश्वर मंदिर, नामद्रोलिंग मठ, ब्रम्हगिरी वन्यजीव अभ्यारण्य, ताडियनदामोल पीक, इरुप्पू फाल्स, चिकलिहोल, होन्न्माना केरे झील, मदिकेरा किला, मंडलपट्टी ट्रैक, हरंगी बांध, हनी वैली,चेलावारा वाटरफाल्स, मल्लल्ली फाल्स, कोटेबेटा पीक आदि पर्यटन स्थल हैं|

कूर्ग कैसे पहुंचे-

कूर्ग पहुँचने के लिए यहाँ पर कोई भी एअरपोर्ट या रेलवे स्टेशन नहीं है| कूर्ग का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मैसूर में है| कूर्ग की मैसूर से दूरी 118 किलोमीटर है तथा नजदीकी एअरपोर्ट मैंगलोर में है, जिसकी कूर्ग से दूरी लगभग 144 किलोमीटर है

सड़क मार्ग द्वारा कूर्ग पहुँचने के लिए कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा चलाई जाने वाली बसें एक अच्छा विकल्प हैं जो आस पास के मुख्य शहरों से अच्छी तरह जुडी हुई हैं जिससे आप यहाँ के प्राकृतिक दृश्यों का आनंद सफ़र में भी ले सकते हैं|

लोकेशन- कर्नाटक

7. पांडिचेरी

फ्रांस की विरासत को संजोने वाला पांडिचेरी अपने अलौकिक आश्रम, पार्क, समुद्र तट तथा विभिन्न संग्रहालय का एक संयोजन है जिसे ऑफिशियल रूप से पुड्डुचेरी कहा जाता है और यह एक केंद्र शासित प्रदेश है| यहाँ के पैराडाइस बीच पर चलने वाली समुद्री हवा हो या फिर यहाँ स्थित गोकिलाम्बल थिरुकामेश्वर मंदिर में दर्शन करने की इच्छा, पांडिचेरी आपको ऐसे अनेकों स्थान देता है जहाँ आप मन को सुकून और आध्यात्मिक बना सकें| ऐसे अद्भुत विरासत और सांस्कृतिक स्थान को दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में शामिल करके इसका आनंद अवश्य ही लेना चाहिए|

पांडिचेरी में घूमने की जगह-

राज निवास, बोटैनिकल गार्डन,चिदंबरम, फ़्रांसिसी युद्ध स्मारक, गोकिलाम्बल थिरुकामेश्वर मंदिर, पैराडाइस बीच, सेरेनिटी बीच, प्रोमोनेड बीच, अरविंदो आश्रम, ऑरोविले, ऑरोविल बीच, सेक्रेड हार्ट बेसिलिका, रॉक बीच, एग्लीज डी नोट्रे डेम डेस एंजेस, कैराकल बीच, ओस्टेरी झील, वनस्पति उद्यान, पांडिचेरी संग्रहालय, चुन्नमबर बोटहाउस आदि पर्यटन स्थल हैं|

पांडिचेरी कैसे पहुंचें-

पांडिचेरी में रेलवे स्टेशन तो है लेकिन वहां काफी कम ट्रेन आती है| पांडिचेरी, चेन्नई से लगभग 152 किलोमीटर दूर है जो की सबसे बेस्ट विकल्प है पांडिचेरी आने के लिए| चेन्नई आकर आप बस या टैक्सी के माध्यम से पांडिचेरी आ सकते हैं| इसी प्रकार आप फ्लाइट से आने के लिए भी अपने शहर से चेन्नई एअरपोर्ट आकर टैक्सी के माध्यम से पांडिचेरी पहुँच सकते हैं|

सड़क मार्ग द्वारा पांडिचेरी पहुंचना भी एक अच्छा विकल्प है जिससे आप आस पास के प्राकृतिक दृश्यों का भी आनंद ले सकते हैं| पांडिचेरी, दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है|  राष्ट्रीय राजमार्ग NH 32 पांडिचेरी को चेन्नई से जोड़ता है|

लोकेशन- पांडिचेरी

8. अलेप्पी

दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह, केरल में घूमने की जगह

तनावपूर्ण जीवन से छुटकारा पाने के लिए कुछ छुट्टियाँ ऐसे स्थान पर बिताना चाहते हैं जहाँ पर जगह- जगह हरियाली, हाउसबोट, बैकवाटर, नीले लैगून और एक शांत सुकून वाला वातावरण हो जहाँ पर बैठ कर सारी चिंताएं इन्हीं प्रकृति प्रदत्त सुन्दरता में कहीं खो जाएँ तो आपको प्रकृति के स्वर्ग स्वरुप अलेप्पी को आपके दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में जरुर ही शामिल करना चाहिये| अलपुझा बीच के दृश्यों से लेकर थम्पोली बीच में ढलते हुए सूरज का आँखों को सुकून देने वाला दृश्य, अलेप्पी को पर्यटकों के बीच बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक बनाते हैं|

अलेप्पी में घूमने की जगह-

अलपुझा बीच, कृष्णपुरम पैलेस, अलेप्पी बीच, करूमडी मंदिर, आर्थुंकल चर्च, मुल्लाकल, अलेप्पी बैकवाटर्स, आर और क्यूएसटी ब्लाक द्वीप, कुट्टनाड, पथिरमनल, मन्नारसला, अम्बालापुझा मंदिर, मारारी बीच, अलेप्पी लाइटहाउस, थम्पोली बीच, पुन्नपरा बीच, ऐडाथुआ चर्च, वेम्बनाड झील, मैरी फॉरेन चर्च, त्रिवेणी फ्लोटिंग मार्केट, मुल्लक्कल राजराजेश्वरी मंदिर, चम्पाकुलम आदि पर्यटन स्थल हैं|

अलेप्पी कैसे पहुंचें-

अलेप्पी में कोई एअरपोर्ट नहीं है| इसका सबसे नजदीकी एअरपोर्ट कोचीन एअरपोर्ट है, जहाँ की अलेप्पी से दूरी लगभग 83 किलोमीटर है| ट्रेन से अलेप्पी आने के लिए अलेप्पी में रेलवे स्टेशन है जो मुख्य शहरों से रेल मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है| सड़क मार्ग द्वारा अलेप्पी जाने के लिए केरल राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा चलाई गयी बसें केरल को पडोसी राज्यों के विभिन्न शहरों से जोडती हैं|

लोकेशन- केरल

9. मसूरी

पहाड़ियों की रानी मसूरी जो कि अपनी हरी भरी पहाड़ियों, हिमालय की चोटियों और प्राकृतिक सुन्दरता के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है| यहाँ की मसूरी झील पर परिवार के साथ पिकनिक के आनंद से लेकर कैमल बेक रोड पर सूर्यास्त का सुरम्य दृश्य, ज़िन्दगी को मानो बचपने में ले जाता है जहाँ हम हमारी सारी फ़िक्र और परेशानियों को कुछ क्षणों को भूल जाते हैं|

यहाँ के जॉर्ज एवेरेस्ट हाउस पर दिखने वाला दृश्य किसी सपने के सच होने जैसा है जिसमें एक तरफ हिमालय पर्वतमाला दिखेगी तो दूसरी तरफ देहरादून वैली| ऐसे रोमांचक सफ़र को करने के लिए आपको मसूरी को दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में शामिल करना चाहिए|

मसूरी में घूमने की जगह-

सेंट पॉल चर्च, केम्पटी फाल्स, मसूरी झील, कैमल बैक रोड, हिमालयन एडवेंचर इंस्टिट्यूट, मसूरी हेरिटेज सेंटर, ज्वाला देवी मंदिर, इको पार्क, रोबर्स केव, स्नो एडवेंचर जोन, मौसी फॉल्स, तिब्बती बौद्ध मंदिर, लाल टिब्बा, मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, कंपनी बाग़, भट्टा फॉल्स, गन हिल, लाइब्रेरी बाज़ार, लेक मिस्ट, बेनोग वन्यजीव अभ्यारण्य, दलाई हिल्स आदि पर्यटन स्थल हैं|

मसूरी कैसे पहुंचें-

मसूरी में कोई एअरपोर्ट तथा रेलवे स्टेशन नहीं है| मसूरी का सबसे नजदीकी एअरपोर्ट जॉली ग्रांट एअरपोर्ट, देहरादून में है जिससे मसूरी की दूरी 58 किलोमीटर है| मसूरी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून रेलवे स्टेशन है जिसकी मसूरी से दूरी 34 किलोमीटर है| सड़क मार्ग द्वारा भी मसूरी, इसकी चोटियों के अनोखे दृश्यों को देखते हुए पहुंचा जा सकता है, यह सफ़र आपका रोमांच से भरा होगा|

लोकेशन- उत्तराखंड

10. चेरापूंजी

दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह, दिसम्बर के लिए पर्यटन स्थल, चेरापूंजी में घूमने की जगह, मेघालय में घूमने की जगह, सोहरा में घूमने की जगह, मवसमाई गुफा,
मवसमाई गुफा, चेरापूंजी

बचपन से ही किताबों ने एक जिक्र अक्सर किया है कि सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान चेरापूंजी है, जिसकी सुन्दरता देख कर लगता है जैसे खुली आँखों से आप एक सुन्दर स्वर्ग का सपना देख रहें हों| चेरापूंजी, जिसको सोहरा के नाम से भी जाना जाता है| चेरापूंजी अपने आप में प्रकृति के सुन्दर दृश्य, झील, प्रकृति द्वारा निर्मित डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, गुफाएं, तथा कई सुन्दर वाटरफॉल्स को समेटे हुए है| इसके सौंदर्य और झरनों का अनोखा संगम देखते हुए इस स्थान को दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में शामिल करने से मै खुद को रोक न पाई|

चेरापूंजी में घूमने की जगह-

मवसमाई गुफा, डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, सेवेन सिस्टर वाटरफॉल, गार्डन ऑफ़ केव्स, वेई सव्दोंड वाटरफॉल, वाह काबा फॉल्स, अरवाह केव, काईनरेम फॉल्स, मावकडोक डिमपेप वैली, इको पार्क, नोहकलिकाई वॉटरफॉल, तथा डैनथलेन वॉटरफॉल आदि पर्यटन स्थल हैं|

चेरापूंजी कैसे पहुंचें-

चेरापूंजी में कोई एअरपोर्ट या रेलवे स्टेशन नहीं है| सोहरा का सबसे नजदीकी एअरपोर्ट शिलांग एअरपोर्ट है जहाँ से सभी महानगरों के लिए आसानी से फ्लाइट उपलब्ध रहती हैं| चेरापूंजी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन गुवाहाटी में है जिसकी सोहरा से दूरी 147 किलोमीटर है| गुवाहाटी तथा शिलांग से सड़क मार्ग द्वारा बस या टैक्सी के माध्यम से आप चेरापूंजी आसानी से आ सकते हैं|

लोकेशन- मेघालय

हमने हमारे लेख ‘दिसम्बर में घूमने की 10 बेस्ट जगह’ में सब उन जगहों को शामिल करने की कोशिश की है जहाँ आप मौसम और छुट्टियों का आनंद अपने परिवार और मित्रों के साथ ले सकें| हमारा लेख पसंद आया हो तो कमेंट करके जरुर बताएं और बताइए फिर आप इन छुट्टियों में कहाँ जाने का प्लान कर रहें हैं? अंत तक पढने के लिए धन्यवाद!

यह भी जानें-

Deeksha Dixit

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Me

मेरा नाम दीक्षा दीक्षित हैं मुझे लगता हैं कि मेरा परिचय सबसे पहले मेरी बेटी से ही शुरू होना चाहिए|

Latest Blogs

  • All Posts
  • Assam
  • Beaches
  • Blog
  • Braj Yatra
  • Goa
  • Hill Station
  • History
  • Madhya Pradesh
  • Maharastra
  • Meghalaya
  • My City
  • Nagaland
  • Pilgrimage
  • Rajasthan
  • Top 10
  • Travel Tips
  • Uttar Pradesh
  • Uttrakhand

Newsletter

JOIN THE FAMILY!

Get notified to know our latest blogs!!!

 

Top 10 Blogs

Explore Our Top 10 Blogs

Categories

Edit Template

Copyright © 2025 anjaanraste.com| All Rights Reserved. | Read our Privacy Policy