प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर तथा भारतीय संस्कृति की झलक की अनूठी पेशकश करने वाला उत्तर-पूर्व का राज्य असम किसी परिचय का मोहताज नहीं है जहां पर आपको हिल स्टेशन से लेकर वन्य जीवन तक सभी कुछ देखने को मिलेगा|
चाय के बागानों के लिए दुनिया भर में मशहूर असम अपनी मूर्तिकला तथा लकड़ी की कलाकृतियों के लिए भी जाना जाता है| अगर असम जा रहें हैं तो असम में घूमने की जगह से जुड़ी हुई जानकारी के साथ ही साथ असम के 10 बेस्ट फूड्स के बारे में भी पता होना जरूरी है जिससे हम वहाँ जाकर असम की संस्कृति तथा स्वाद से भरपूर वहाँ के पारंपरिक व्यंजन का भी आनंद ले सकें|
Table of Contents
वैसे तो असम में मुख्य रूप से असमिया भाषा का ही प्रयोग किया जाता है लेकिन फिर भी अधिकांश क्षेत्र में हिन्दी भी लोग आसानी से समझ लेते हैं| असम की संस्कृति से रूबरू होना हो तो आप यहाँ आकर बिहू नृत्य का भी आनंद ले सकते हैं साथ ही साथ यहाँ का गमुचा, भोजन के बाद खाया जाने वाला तामुल पान तथा कासे के बर्तन में भोजन भी आपको असम की संस्कृति से मिलवाते हैं|
असम के 10 बेस्ट फूड्स : Best Foods of Assam
अगर असम को करीब से जानने की है ख्वाहिश तो चलिए हमारे साथ असम यात्रा पर जिसमें हम आपको असम की टॉप 10 डिशेस के बारे में बताएंगे जो आपको असम को बार-बार याद करने के बहाने जरूर देती रहेंगी|
आगे बढ़ने से पहले आपको इस बात से जरूर अवगत कराना चाहूँगी कि यहाँ पर शाकाहारी भोजन करने वालों के लिए विकल्प काफी कम हैं जबकि मांसाहारी लोगों के लिए यह स्थान इसकी खूबसूरती की ही तरह एक वरदान है| तो अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं असम के 10 बेस्ट फूड्स के बारे में-
मासोर टेंगा
यह एक खट्टी और तीखी मछली करी है जो कि असम के व्यंजनों की शान है और इसे अधिकतर उबले हुए चावल के साथ परोसा जाता है| अक्सर गर्मियों के मौसम में पसंद किया जाने वाला यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ ही साथ पाचन के लिए भी अच्छा है| अगर आप मांसाहारी भोजन के शौकीन हैं तो मासोर टेंगा को असम की टॉप 10 डिशेस में शामिल कर इसका स्वाद चखना हरगिज न भूलें|
खार
स्वादिष्ट होने के साथ ही साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायी बने खार को सूखे केले के माध्यम से बनाया जाता है और इसे दालों, और पपीते के साथ सेहत से भरपूर किया जाता है| यह व्यंजन असम के लोगों का पसंदीदा है जिसे आम तौर पर चावल के साथ परोसा जाता है|
कबूतर मांस करी (पारोर मैंग्क्सो)
असम के लोगों के द्वारा पसंद किया जाने वाला बेहद ही खास व्यंजन जो कि सर्दियों के समय खाया जाता है जिससे शरीर में गर्माहट रहती है| इसमें कबूतर के मांस के साथ केले के फूल का मिश्रण इसे लाजवाब स्वाद देते हैं| अगर आप भी मांसाहारी हैं और कुछ नया ट्राइ करना चाहते हैं तो असम की इस खास डिश को असम के 10 बेस्ट फूड्स में शामिल कर सकते हैं|
हाह जोहा कुमुरा (बत्तख के मांस की करी)
असम के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक बत्तख के मांस की करी जिसे सफेद लौकी के साथ मिलाकर बनाया जाता है| यह व्यंजन मसालेदार होता है तथा असम की कोई भी खास महफ़िल हो तो इस डिश का स्वाद न हो यह असंभव है| यह सर्दियों के दौरान असम में खाया जाने वाला पसंदीदा व्यंजन है जिसे आपको भी असम के 10 बेस्ट फूड्स में शामिल कर इसका स्वाद चखना चाहिए|
पिटिका
असम के 10 प्रसिद्ध व्यंजन में से एक की संज्ञा पाने वाला पिटिका उबली हुई सब्जियों या मछली के मिश्रण से तैयार होने वाली डिश है जिसे हरी मिर्च, सरसों का तेल, अदरक तथा प्याज की सहायता से और भी स्वादिष्ट बनाया जाता है| आलू, मछली तथा कद्दू से भी पिटिका बनाया जाता है| इसके स्वाद को निखारने के लिए इसमें सरसों का कच्चा तेल तथा मसालों का उपयोग किया जाता है|
रेशम कीट
हो सकता है कुछ लोगों ने इस डिश का नाम पहली बार सुना हो लेकिन रेशम कीट असम के लोगों का पसंदीदा व्यंजन है| रेशम के कीड़ों को फ्राइ करके बनाया जाने वाला यह व्यंजन बाहर से कुरकुरा होता है| अगर आप नई-नई डिशेस को ट्राइ करने के शौकीन हैं तो इस डिश को असम के 10 प्रसिद्ध व्यंजन में शामिल जरूर करें|
ओउ टेंगा
असम में भोजन की थाली में स्वाद बढ़ाने वाली खट्टी मीठी चटनी जो कि हाथी सेब और गुड़ के मिश्रण से तैयार की जाती है| हालांकि यह देखने में आपको एक साधारण जी चटनी जैसी दिखेगी लेकिन इसका लाजवाब स्वाद आपके मन को अवश्य तृप्त कर देगा|
ढेकिया जाक
पहाड़ी इलाकों में खाई जाने वाली सब्जी जो कि असमिया लोगों का पसंदीदा व्यंजन है जिसे सूखे झींगे, टमाटर या सूखे मैंगोस्टीन के साथ पकाकर खाया जाता है| प्रचुर मात्रा में विटामिन का स्त्रोत बनी यह सब्जी बसंत ऋतु के दौरान उगती है| स्वाद और सेहत से भरपूर ढेकिया जाक को असम के 10 बेस्ट फूड्स की सूची में शामिल कर इसका जायका लेना हरगिज न भूलें|
जाक अरु भाजी
असम के लोग स्वाद के साथ ही साथ सेहत से भी भरपूर व्यंजनों का इस्तेमाल अपने भोजन में करते हैं| ऐसे ही एक व्यंजन का नाम है जाक अरु भाजी जिसका आकर्षण पत्तेदार सब्जियां हैं इसकी एक खासियत यह भी है कि यह एक शाकाहारी व्यंजन है जिसे अदरक, लहसुन, प्याज तथा दालचीनी आदि के साथ बनाया जाता है| शाकाहारी हैं तो जाक अरु भाजी को असम के 10 प्रसिद्ध व्यंजन में जरूर शामिल करें|
दोई चिरा
असम की पारंपरिक डिश बना दोई चिरा जो कि असम के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है| बीहू के दौरान आपको असम के लोगों के घरों में दोई चिरा खाने को पेश किया जाता है जिसमें दही और गुड़ के साथ चावल मिलाकर बनाया जाता है| यह स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन असम के लोगों का प्रसिद्ध नाश्ता है जिसे सुबह के नाश्ते में खाया जाता है|
इस प्रकार हमारा लेख ‘असम के 10 बेस्ट फूड्स’ यहीं समाप्त होता है जिसमें आपको असम के 10 प्रसिद्ध व्यंजन के बारे में बताया गया है| इसके अलावा पीठा, पटोट दिया मास तथा बैम्बू शूट फ्राइ आदि असम के अन्य प्रसिद्ध व्यंजन है जिनका स्वाद आप चख सकते हैं| अगर हमारा लेख पसंद आया हो और आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट हों तो हमें कमेन्ट के माध्यम से जरूर बताएं| फिर मिलेंगे कुछ और जगहों और उनसे जुड़ी हुई जानकारियों के साथ| धन्यवाद|