उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह : 10 Best Places to Visit in Udaipur

उदयपुर जिसकी स्थापना वर्ष 1559 में महाराणा उदय सिंह द्वितीय द्वारा की गई थी जो कि दुनिया भर में अपने शानदार किलों, खूबसूरत झीलों, वन्यजीव अभयारण्यों, संग्रहालयों, राजस्थान की संस्कृति से रूबरू कराने तथा सुंदरता के परिचय के साथ ही साथ शांति के अनुभव कराने वाले मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है| उदयपुर जिसका जिक्र अकसर मूवीज और टीवी के धारावाहिकों में देखने को मिलता है जहां पर झीलों के किनारे पर कोई न कोई रोमांटिक सीन देखने को जरूर मिलता है तो ऐसे स्थान की जानकारी के लिए उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह के बारे में पता करना तो लाजमी है|

उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह, उदयपुर में घूमने की जगह, उदयपुर यात्रा, राजस्थान में घूमने की जगह, सिटी पैलेस

उदयपुर ऐसा शहर जो ख्यालों की दुनिया जैसा है जहां पर हर तरफ सुंदरता ही बिखरी हुई है तो ऐसी सुंदरता को निहारने के लिए उदयपुर यात्रा की प्लानिंग तो करनी ही पड़ेगी| जब छुट्टियों में भी कंजूसी करनी पड़ रही है और बजट भी है थोड़ा कम लेकिन फिर भी चाहते हैं कि उदयपुर की कोई फेमस जगह हमसे चूक न जाए तो ऐसे में उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह के बारे में सारी जानकारी हो तब तो इस ट्रिप का मजा ही दोगुना हो जाता है|

उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह : 10 Best Places to Visit in Udaipur

हमने तो गाना सुना है “सोचो के झीलों का शहर हो, लहरों पे अपना एक घर हो” जब ये गाने के बोल सुनने में इतना सुकून दे रहें हैं तो जब हम वास्तव में ‘झीलों का शहर’ उदयपुर में होंगे तब तो क्या ही कहना? “वेनिस ऑफ द ईस्ट’ के नाम से मशहूर उदयपुर देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है तो चलिए हम भी आज उदयपुर को अपनी यात्रा में शामिल कर लेते हैं और जानते हैं उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह के बारे में विस्तार से|

सिटी पैलेस

उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह, उदयपुर में घूमने की जगह, उदयपुर यात्रा, राजस्थान में घूमने की जगह, सिटी पैलेस

उदयपुर की शान को और भी बढ़ाने वाला सिटी पैलेस जो उदयपुर आने वाले सभी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है| सिटी पैलेस को उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में शामिल न किया जाए यह असंभव है जिसका अंदाजा आप यहाँ आकर आसानी से लगा लेंगे| सिटी पैलेस का निर्माण महाराणा उदय सिंह द्वारा 1553 ई. में शुरू कराया गया था जिसके बाद मेवाड़ के कई शासकों ने इसके निर्माण में अपना योगदान दिया| अपनी खूबसूरती के बीच बने इस आकर्षण की एंट्री फीस थोड़ी ज्यादा है लेकिन यहाँ पर स्टूडेंट, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, डिफेन्स तथा पुलिस फोर्स आदि के लिए कुछ डिस्काउंट भी है जिसके लिए आपको अपना पहचान-पत्र दिखाना जरूरी है|

पिछोला झील

1362 ई. में बनी पिछोला झील का निर्माण आस-पास के क्षेत्र के निवासियों की सिंचाई और खपत से जुड़ी हुई जरूरतों के उद्देश्य को पूरा करने के लिए किया गया था| यह एक कृत्रिम झील है जो धीरे-धीरे ढलती शाम के बीच पर्यटकों के लिए उदयपुर की खूबसूरती में चार चाँद लगाती है| यहाँ जगनिवास तथा जगमंदिर भी हैं जहां आप नाव की सवारी के माध्यम से जा सकते हैं| अगर बजट की दिक्कत न हो तो पिछोला झील को उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में शामिल कर यहाँ पर नाव की सवारी का आनंद अवश्य लें|

सहेलियों की बाड़ी

प्रकृति प्रेमियों तथा फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए वरदान बना यह स्थान उदयपुर आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है| सहेलियों की बाड़ी का निर्माण सन् 1710-1734 के बीच महाराणा संग्राम सिंह द्वितीय ने राजपरिवार की महिलाओं के लिए खूबसूरती की मिशाल बने हुए बगीचे के रूप में कराया था| बजट है कम और उदयपुर की सुंदरता को देखना है तो इस स्थान को उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में शामिल जरूर करें|

लेक पैलेस

पिछोला झील हैं आए तो लेक पैलेस का दीदार न किया जाए, यह कैसे हो सकता है? क्योंकि लेक पैलेस, पिछोला झील के मध्य में स्थित है, जो कि जग निवास के नाम से भी मशहूर है| लेक पैलेस एक द्वीप पर बना है जहां तक आप पिछोला झील में नाव की सवारी करके आ सकते हैं| लग्जरी लाइफ जीने के हैं शौकीन तो लेक पैलेस को उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में शामिल कर इस स्थान की शान का आनंद लेना हरगिज न भूलें|

फतेह सागर झील

उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह, उदयपुर में घूमने की जगह, उदयपुर यात्रा, राजस्थान में घूमने की जगह, सिटी पैलेस, फतेहसागर झील,

‘झीलों के शहर’ आए और सुंदरता का प्रतिबिंब बनी इन झीलों को नहीं निहारा तो क्या किया? तो बिना इस गलती को करे चलिए हमारे साथ फतेह सागर झील की अद्भुत सुंदरता को निहारने जहां पर सूर्यास्त का नजारा देख के आपकी आंखे पलकों को झपकने की अनुमति देना भी भूल जाएंगी, जहां से दिखने वाला अरावली पर्वतमाला का नजारा आपको इसकी खूबसूरती की परिभाषा बताएगा| सुकून और सुंदरता के इस मिश्रण को देखना हो तो फतेह सागर झील को उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में जरूर शामिल करें|

शिल्पग्राम

कभी-कभी मन करता है कि शहर की भीड़-भाड़ से दूर किसी गाँव की ओर रुख मोड़ें जहां पर आज भी इसकी मिट्टी की खुशबू समाई हुई है और अपनी संस्कृति को वहाँ की जीवंत परम्पराओं से सजाए हुए है तो चलिए हमारे साथ उदयपुर के शिल्पग्राम में जहां आज भी राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं का मिश्रण एक ही स्थान पर देखने को मिलता है|

करणी माता मंदिर

झीलों और महलों में तो बहुत खूबसूरती देखते हैं लेकिन तब क्या हो? जब भगवान के मंदिर में दर्शन के साथ ही साथ खूबसूरती का भी समागम हो| तो शांति और सुकून के साथ ही साथ इस मंदिर की ऊंचाई तक पहुँचने से आपको यहाँ के खूबसूरत नजारों का भी दृश्य देखने को मिलेगा| अपनी उदयपुर यात्रा में माँ दुर्गा का अवतार मानी जाने वाली करणी माता मंदिर को भी शामिल करें और अपनी यात्रा को सुखद और आध्यात्मिक बनाएं| करणी माता की और अधिक जानकारी के लिए मंदिर भक्ति नामक वेबसाईट को भी देख सकते हैं|

सज्जनगढ़ पैलेस

उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह, उदयपुर में घूमने की जगह, उदयपुर यात्रा, राजस्थान में घूमने की जगह, सिटी पैलेस

सज्जनगढ़ पैलेस का निर्माण मेवाड़ के महाराणा सज्जन सिंह ने सन् 1884 में कराया था और इसे ‘मानसून पैलेस’ के नाम से भी जाना जाता है| इसको बनाने का उद्देश्य इसे एक खगोलीय केंद्र बनाना था जिसके माध्यम से मौसम की जानकारी ली जा सके लेकिन महाराणा सज्जन सिंह की मृत्यु के कारण इस योजना को रद्द कर दिया गया| अपने अद्भुत सूर्यास्त के नजारों के बीच यह स्थान पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है जिसे उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह में शामिल करना एक सही निर्णय साबित हो सकता है|

बड़ी झील

जियान सागर के नाम से जानी जाने वाली बड़ी झील जिसका निर्माण महाराणा राज सिंह ने 1652-1680 के बीच करवाया था| अपने अंदर समेटे हुए शांत जल और चारों ओर फैले हुए हरे-भरे परिदृश्यों के रूप में प्रसिद्ध यह झील भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर एक सुकून भरा स्थान है| पिकनिक के लिए आदर्श बना यह स्थान अपने प्राकृतिक वातावरण से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है| एक शांत विश्राम स्थल की तलाश में हैं तो बड़ी झील को उदयपुर के 10 बेस्ट टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट में शामिल करना हरगिज न भूलें|

जगदीश मंदिर

जगदीश मंदिर का निर्माण इंडो-आर्यन शैली में 1651 में महाराणा जगत सिंह ने करवाया था| भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र होने के साथ ही साथ उदयपुर आने वाले सभी पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र बना रहता है| मंदिर की नक्काशी आपको इसे लगातार निहारने के मौके देती रहेगी| आस्था और सुंदरता का संगम देखना हो तो जगदीश मंदिर को उदयपुर के 10 बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में जरूर शामिल करें|

उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह, उदयपुर में घूमने की जगह, उदयपुर यात्रा, राजस्थान में घूमने की जगह, सिटी पैलेस

इस प्रकार हमारा लेख ‘उदयपुर में घूमने की 10 बेस्ट जगह’ यहीं समाप्त होता है जिसमे हमने आपको हमारे अनुसार उदयपुर के उन सभी स्थानों के बारे में बताया है जिसमें समय कम होने पर भी आपको जरूर घूमना चाहिए| उदयपुर के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे अन्य लेख ‘उदयपुर में घूमने की जगह’ को भी देख सकते हैं| अब मिलते हैं नए लेख में, किसी नई जानकारी के साथ| आपकी यात्रा मंगलमय हो| धन्यवाद|

यह भी पढ़ें-

Deeksha Dixit

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Me

मेरा नाम दीक्षा दीक्षित हैं मुझे लगता हैं कि मेरा परिचय सबसे पहले मेरी बेटी से ही शुरू होना चाहिए|

Latest Blogs

  • All Posts
  • Assam
  • Beaches
  • Blog
  • Braj Yatra
  • Goa
  • Hill Station
  • History
  • Madhya Pradesh
  • Maharastra
  • Meghalaya
  • My City
  • Nagaland
  • Pilgrimage
  • Rajasthan
  • Top 10
  • Travel Tips
  • Uttar Pradesh
  • Uttrakhand

Newsletter

JOIN THE FAMILY!

Get notified to know our latest blogs!!!

 

Top 10 Blogs

Explore Our Top 10 Blogs

Categories

Edit Template

Copyright © 2025 anjaanraste.com| All Rights Reserved. | Read our Privacy Policy