खंभा घणी सा! अब आप ही आ गए हैं राजस्थान की धरती पर तो आपका स्वागत भी तो राजस्थानी अंदाज में होना चाहिए जहां के कोने-कोने में आज भी मिट्टी की खुशबू समाई हुई है, जहां आज भी प्राचीन धरोहर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहां की संस्कृति आज भी अपनी छाप देश भर में छोड़े हुए है तो ऐसे राजस्थान में आने के लिए राजस्थान में घूमने की जगह के बारे में तो पता ही होना चाहिए| तो आज हम इस लेख के माध्यम से आपको राजस्थान की धरोहर के बारे में विस्तार से बताएंगे कि आप राजस्थान में कहाँ-कहाँ पर घूमने जा सकते हैं? और किस जगह के बारे में क्या है खास?
राजस्थान ने अपनी प्राचीनता को समेटे हुए आधुनिकता का भी स्वागत किया है तभी तो राजस्थान का हमारे सिनेमा में भी वर्चस्व रहा है जहां पर भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के फ़िल्मकारों जैसे संजय लीला भंसाली, क्रिस्टोफर नोलन तथा करण जौहर ने अपनी मूवीज के लिए महाराजाओं की इस भूमि राजस्थान को चुना| बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बजरंगी भाईजान, ये जवानी है दीवानी, बाजीराव मस्तानी, हौली स्मोक तथा दी बेस्ट एक्सोटिक मैरीगोल्ड होटल जैसी कई मशहूर मूवीज में आपको राजस्थान की संस्कृति और यहाँ की धरोहर की झलक देखने को मिलेंगी|
Table of Contents
‘पधारो म्हारे देश’ की भावना के साथ स्वागत करने वाला राजस्थान जहां के लोग आज भी आपका स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और ‘अतिथि देवो भवः’ की भवन से ओत-प्रोत है| ऐसे स्थान के बारे में और अधिक जानकारी जानने के लिए आपको राजस्थान में घूमने की जगह के बारे में जानना जरूरी है जिस धरती पर हर दिन एक नया उत्सव है, जिसकी धरोहर में आज भी कई प्रकार के नृत्य रूप, गीत और नाट्य तथा संगीत शैलियां अपना स्थान बनाए हुए है|
राजस्थान की भौगोलिक स्थिति
भारत के पश्चिम में विशाल भू भाग में स्थित राजस्थान राज्य अपने अंदर 50 जिलों को समेटे है| राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है| क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है|
राजस्थान, भारत के अन्य 5 राज्यों तथा पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है| राजस्थान के उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम में गुजरात राज्य स्थित है| राजस्थान के पश्चिम में पाकिस्तान है|
राजस्थान का इतिहास
लगभग 5000 वर्ष प्राचीन इतिहास वाले राजस्थान को भिन्न-भिन्न युगों के आधार पर 3 भागों में बांटा जा सकता है पहला प्राचीन, दूसरा मध्यकालीन और तीसरा आधुनिक| प्राचीन काल में 1200 ई. तक राजपूत वंशों का उदय हुआ और उन्होंने इस दौरान राजस्थान के कई भागों पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया| प्राचीन काल के पहले राजस्थान कई गणराज्यों का हिस्सा हुआ करता था| भारतीय इतिहास में 8वीं-12वीं शताब्दी ई. के दौरान राजपूत वंशों का वर्चस्व हुआ करता था| 1000-1200 ई. के दौरान राजस्थान में परमार, चालुक्य तथा चौहान के बीच वर्चस्व के लिए संघर्ष भी हुआ था|
मध्यकाल जिसकी अवधि 1201 ई. से 1707 ई. तक थी जिस समय लगभग 1200 ई. में मुस्लिम शासकों ने राजस्थान के एक हिस्से को अपने अधीन कर लिया था और उनकी शक्तियों के केंद्र नागौर और अजमेर थे| 13वीं। शताब्दी ई. के प्रारंभ में मेवाड़, राजस्थान का शक्तिशाली और प्रमुख राज्य था|
आधुनिक काल, जिसकी अवधि 1707 से वर्तमान तक है| 1707 के बाद से ही मुगल सत्ता का पतन भी भारत में शुरू हो गया था जिसके साथ ही राजस्थान का राजनीतिक विघटन भी होने लगा था| मुगल सत्ता के पतन के पश्चात् मराठों द्वारा राजस्थान में घुसपैठ की गई और 1755 में उन्होंने अजमेर पर अपना कब्जा किया|
राजस्थान का मौसम और घूमने का सही समय

वैसे तो राजस्थान की संस्कृति को नजदीक से जानने के लिए मौसम कोई भी हो अच्छा ही है| लेकिन अगर आप यहाँ मौसम के अनुरूप आना चाहते हैं जिससे आपकी ट्रिप और भी खुशनुमा बन जाए तो आपको बता दें राजस्थान आने का बेस्ट टाइम अकटूबर से मार्च के बीच का है जिस समय यहाँ पर ठंडक रहती है और आपको यहाँ के विभिन्न किले, संग्रहालय और मंदिर घूमने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है| इस दौरान होने वाले त्यौहार भी पर्यटकों को दुनिया के कोने-कोने से अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं|
गर्मी के दौरान अप्रैल से जून के महीने के बीच में राजस्थान का तापमान ज्यादा रहने से आप यहाँ थोड़ा परेशान हो सकते हैं लेकिन फिर भी अगर आप गर्मी की छुट्टियों को राजस्थान में बिताना चाहते हैं तो राजस्थान के माउंट आबू, रणकपुर अथवा कुंभलगढ़ का प्लान करें क्योंकि इन जगहों पर इस गर्मी में भी मौसम सुखद रहता है|
बारिश पसंद है और बारिश की बूंदों के बीच सुहावने मौसम में राजस्थान को एक्सप्लोर करना चाहते हैं जब यह बूंदे मौसम के मिजाज को पूरी तरह से बदल देती हैं तो मानसून में आप राजस्थान में घूमने की जगह देख सकते हैं| झीलों का शहर उदयपुर और केवलादेव नेशनल पार्क, मानसून के मौसम में अपनी खूबसूरती को और ज्यादा निखार देते हैं तो अगर राजस्थान में घूमने की जगह के लिए आप मानसून में प्लान कर रहें हैं तो इन जगह की खूबसूरती को निहारना हरगिज न भूलें|
राजस्थान में घूमने की जगह : Places To Visit In Rajasthan

राजस्थान में घूमने की जगह की कोई कमी नहीं है यहाँ पर विश्व प्रसिद्ध रेगिस्तान ‘थार’ से लेकर राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन ‘माउंट आबू’ तक बहुत कुछ है| देखना हो झीलों का शहर या फिर करने हो यहाँ के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन, राजस्थान सभी के लिए कुछ न कुछ अवश्य सँजोये हुए है जिसको जानने के लिए आपको हमारे लेख में राजस्थान में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से सभी जानकारी मिलेगी| तो आगे बढ़ते हैं और जानते हैं राजस्थान में क्या है खास?
- माउंट आबू
- जयपुर
- उदयपुर
- जोधपुर
- जैसलमेर
- भरतपुर
- बीकानेर
- अजमेर
- पुष्कर
- राजसमंद
- कोटा
- करौली
- चितौड़गढ़
- अलवर
- बांसवाड़ा
- बूंदी
- डूंगरपुर
- झालवाड़
- सवाई माधोपुर
- बाड़मेर
- नागौर
- जालौर
- पाली
- शेखावटी
- बारां
- श्री गंगानगर
- हनुमानगढ़
- टोंक
- धौलपुर
- दौसा
- भीलवाड़ा
राजस्थान के बारे में रोचक तथ्य

- क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान को सबसे बड़े राज्य का दर्जा प्राप्त है|
- राजस्थान में माउंट आबू एकमात्र हिल स्टेशन है जो आपका प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच खुशनुमा मौसम के साथ स्वागत करता है|
- जैसलमेर के पास कुलधरा एक रहस्यमय गाँव है जिसे निर्जन गाँव के रूप में जाना जाता है| कहा जाता है यहाँ रहने वाले लोगों ने इसे एक रात में ही छोड़ दिया था|
- दुनिया का 9वां सबसे बड़ा उपोष्णकटिबंधीय भारतीय रेगिस्तान ‘थार’, राजस्थान राज्य में है|
- वलित पर्वतों की सबसे प्राचीन शृंखला के रूप में प्रसिद्ध अरावली पर्वतमाला का अधिकांश भाग राजस्थान राज्य से होकर गुजरता है|
- लूनी नदी जिसका उद्गम राजस्थान में अरावली पर्वतमाला के पश्चिमी ढलानों से होता है, कच्छ के मैदान में जाकर समाप्त हो जाती है|
- राजस्थान राज्य में कई शहरों को रंगों के नाम से पहचान दी गई है जैसे जयपुर को पिंक सिटी, जोधपुर को ब्लू सिटी, जैसलमेर को गोल्डन सिटी तथा उदयपुर को व्हाइट सिटी के नाम से जाना जाता है| इन सभी को अवश्य ही राजस्थान में घूमने की जगहों में शामिल करना चाहिए|
- विश्व भर में राजस्थान राज्य के पुष्कर में ब्रम्हाजी जी का एकमात्र मंदिर है|
- राजस्थान राज्य के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ का किला, एक डरावना स्थान है और कई डरावनी किवदंतियों का केंद्र है जिसके कारण यहाँ आगंतुक सूर्यास्त के बाद नहीं आते हैं|
- राजस्थान के कुंभलगढ़ के किले में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार होने का गौरव प्राप्त है| विश्व की सबसे बड़ी दीवार चीन की महान दीवार है|
राजस्थान कैसे पहुँचें?
हवाई मार्ग द्वारा- राजस्थान में कई डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं जिनके माध्यम से आप देश के मुख्य शहरों से आसानी से फ्लाइट द्वारा राजस्थान जा सकते हैं| राजस्थान के प्रमुख एयरपोर्ट में जयपुर, उदयपुर तथा जोधपुर आदि हैं जहां से आपको देश के सभी प्रमुख शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा मिल जाएगी|
रेलमार्ग द्वारा- राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों में रेलवे स्टेशन हैं जो राजस्थान के शहरों को देश के अन्य प्रमुख शहरों से रेल मार्ग द्वारा जोड़ते हैं| जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर तथा अलवर जैसे प्रमुख स्टेशनों से आप आसानी से ट्रेन के माध्यम से अपना सफर तय कर सकते हैं|
सड़कमार्ग द्वारा- राजस्थान आप सड़क मार्ग द्वारा भी आ सकते हैं| आप चाहे तो स्वयं के साधन से भी यहाँ आ सकते हैं, राजस्थान की सड़कें अच्छी बनी हुई हैं और गूगल मैप भी यहाँ पर बॉर्डर क्षेत्रों के अलावा अच्छा काम करता है| आप चाहे तो बस, टैक्सी अथवा अपने साधन के माध्यम से भी आसानी से सुविधापूर्वक राजस्थान पहुँच सकते हैं|
राजस्थान में रुकने का स्थान

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कहे जाने वाले राजस्थान में आपको बजट होटल से लेकर महंगे से महंगे होटल तक सभी आसानी से मिल जाएंगे| इसके अलावा यहाँ पर मांसाहारी तथा शाकाहारी दोनों प्रकार के लोगों के लिए लजीज व्यंजनों के भी कई विकल्प मिल जाएंगे जिसमें स्ट्रीट फूड से लेकर रेस्टोरेंट तक सभी जगह आप विभिन्न व्यंजन का स्वाद चख सकेंगे जिसके कारण राजस्थान में सभी तरह के लोगों के लिए रहने से लेकर स्वादिष्ट खाने तक विकल्पों की कोई कमी नहीं है|
यह भी पढ़ें-
आप राजस्थान राज्य के साथ ही साथ अन्य राज्यों के बारे में भी हमारे माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| उत्तर प्रदेश के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए ‘उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह’ या फिर वादियों से जुड़े हुए मेघालय के बारे में जानकारी के लिए हमारे लेख ‘मेघालय में घूमने की जगह’ को पढ़ें|
FAQ-
प्रश्न- पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान में घूमने की जगह कौन-कौन सी हैं?
उत्तर- पर्यटन की दृष्टि से बात की जाए तो माउंट आबू, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, कोटा, सवाई माधोपुर, अलवर, अजमेर, पुष्कर, बूंदी, डूंगरपुर, झालवाड़, बाड़मेर, नागौर, जालौर, पाली, शेखावटी, बारां, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, धौलपुर, दौसा, भीलवाड़ा तथा जयपुर आदि राजस्थान में घूमने की जगह हैं|
प्रश्न- पूरे राजस्थान को कितने दिनों में घूमा जा सकता है?
उत्तर- राजस्थान जो कि क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा राज्य है जिसके कारण इसे पूरा एक साथ घूमने के बजाए इसे भौगोलिक आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में बाँट कर घूमना ज्यादा बेहतर है लेकिन फिर भी आप समय और बजट सही होने पर इसे 15- 20 दिनों में घूम सकते हैं|
प्रश्न- राजस्थान घूमने के लिए बेस्ट टाइम क्या है?
उत्तर- राजस्थान घूमने का बेस्ट टाइम अकटूबर से मार्च के बीच का है जिस समय यहाँ पर ठंडक रहती है और आपको यहाँ के विभिन्न किले, संग्रहालय और मंदिर घूमने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी|
प्रश्न- उदयपुर में घूमने की जगह कौन-कौन सी हैं?
उत्तर- सहेलियों की बाड़ी, शिल्पग्राम, पिछोला झील, लेक पैलेस, गणगौर घाट, करणी माता मंदिर, विंटेज कार संग्रहालय, फतेहसागर झील, उदयपुर मार्केट, जग मंदिर, सिटी पैलेस, राजसमंद झील, बागोर की हवेली, जीयन सागर, जगदीश मंदिर, उदय सागर झील तथा सज्जनगढ़ पैलेस आदि जयपुर में घूमने की जगह हैं|
हमारा लेख ‘राजस्थान में घूमने की जगह’ यहीं समाप्त होता है जिसमें हमने आपको राजस्थान के इतिहास से लेकर राजस्थान के पर्यटन स्थल तक सभी प्रकार की जानकारी देने की पूरी कोशिश की है| राजस्थान के सभी पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारे अन्य लेख ‘राजस्थान यात्रा’ को पढ़ें| अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हैं, तो हमारे लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ साझा करें और अगर आपको किसी प्रकार की कोई कमी लगती है तो हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताएं| आपके सुझाव हमें सहृदय स्वीकार हैं| बहुत-बहुत धन्यवाद| आपकी यात्रा शुभ हो|