आगरा में घूमने की जगह : Best Places To Visit In Agra

इतिहास प्रेमियों के लिए बना शहर आगरा यमुना नदी के तट पर, उत्तर प्रदेश में स्थित है| मोहब्बत का शहर के नाम से विश्व भर में मशहूर आगरा, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 334 किलोमीटर दूर तथा भारत की राजधानी दिल्ली से 243 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है| उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक आगरा, वर्ष भर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है तो ऐसे में हमें आगरा में घूमने की जगह के बारे में तो ज्ञात होना चाहिए| इसलिए आज हम इस लेख ‘आगरा में घूमने की जगह’ में आगरा के सभी प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानेंगे|

अपने आप में मुगल युग की इमारतों का संग्रह करे हुए आगरा, उत्तर प्रदेश के घनी आबादी वाले शहरों में से एक है| अनेकता में एकता वाले देश भारत के प्रमुख शहरों में उत्तर प्रदेश का जिक्र न हो, यह तो असंभव है और अगर उत्तर प्रदेश की बात आ गई है तो इसके प्रमुख शहरों के रूप में मशहूर आगरा पीछे रह जाए, यह तो पर्यटकों के साथ नाइंसाफी है|

आगरा में घूमने की जगह, आगरा के पर्यटन स्थल, आगरा यात्रा, ताजमहल, मेहताब बाग, आगरा का किला, आगरा के दर्शनीय स्थल, best places to visit in agra, ताजमहल के नजदीक घूमने की जगह, आगरा के बेस्ट प्लेस, best places to visit in agra, tourist spot in agra, agra dairy,

विविध धर्मों और संस्कृतियों को बयान करता हुआ आगरा, अपने आप में धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद से लेकर ऐतिहासिक स्थलों ताजमहल तथा फतेहपुर सीकरी तक कई प्रसिद्ध स्थलों को समेटे हुए है जिनके बारे में जानने के लिए आपको हमारे लेख ‘आगरा में घूमने की जगह’ को अंत तक पढ़ना होगा जिससे आप सभी स्थानों, उनके इतिहास और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जान पाएंगे|

आगरा में घूमने की जगह : Best Places to Visit in Agra

आज हम आपको इस लेख में आगरा में घूमने की जगह के विषय में सभी जानकारी देंगे तो बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में विस्तार से-

ताजमहल

आगरा में घूमने की जगह, आगरा के पर्यटन स्थल, आगरा यात्रा, ताजमहल, मेहताब बाग, आगरा का किला, आगरा के दर्शनीय स्थल, best places to visit in agra, ताजमहल के नजदीक घूमने की जगह, आगरा के बेस्ट प्लेस, best places to visit in agra, tourist spot in agra, agra dairy,

1628-1658 के मध्य आगरा पर शाहजहाँ का शासन था जिस दौरान 1632 में इस प्रेम के प्रतीक बनी इमारत के बनने की शुरुआत हुई जो कि अनिवार्य रूप से 1643 में बन के पूरी हुई| अपनी पत्नी मुमताज की याद में मुगल सम्राट शाहजहाँ द्वारा बनवाया गया ताजमहल अपनी खूबसूरती और इससे जुड़े इतिहास से देश से ही नहीं अपितु विदेश से भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है|

यमुना नदी के दक्षिण तट पर स्थित यह मकबरा सफेद संगमरमर से बना हुआ है| मुगल वास्तुकला के सर्वोत्तम उदाहरणों में से एक बना ताज महल, यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल के रूप में भी नामित किया जा चुका है| आगरा आने वाले सभी पर्यटक ताजमहल को अवश्य ही आगरा में घूमने की जगह की सूची में शामिल करते हैं|

आगरा का किला

आगरा में घूमने की जगह, आगरा के पर्यटन स्थल, आगरा यात्रा, ताजमहल, मेहताब बाग, आगरा का किला, आगरा के दर्शनीय स्थल, best places to visit in agra, ताजमहल के नजदीक घूमने की जगह, आगरा के बेस्ट प्लेस, best places to visit in agra, tourist spot in agra, agra dairy,

यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल बना आगरा का किला एक ऐतिहासिक किला है जो कि भारतीय विद्रोह के समय 1857 में युद्ध का स्थान था जिसने भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा किए गए शासन का अंत किया| आगरा का किला के अंदर जाने पर आपको कई आकर्षण के केंद्र मिलेंगे जैसे यहाँ पर अंगूरी महल, जहांगीर पैलेस तथा खास महल आदि हैं| अगर आप इतिहास जानने के इच्छुक हैं तो यहाँ अपने साथ गाइड को भी ले जा सकते हैं|

अद्भुत वास्तुकला का उदाहरण बना आगरा का किला जहां पर आपको फ़ोटोज़ लेने के लिए भी कई स्थान मिलेंगे| प्राचीन समय में बादलगढ़ के नाम से प्रसिद्ध यह स्थान लाल बलुए पत्थर से बनी अपनी सुंदर नक्काशी से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है| इतिहास बयान करने वाले इस स्थान को आगरा के पर्यटन स्थल की सूची में अवश्य शामिल करें|

मेहताब बाग

हरियाली से सुसज्जित यह स्थान आपको फोटोग्राफी के कई मौके देता है जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस शांत वातावरण में आकर कुछ पलों को यादगार बना सकते हैं| मेहताब बाग से दिखने वाला ताजमहल का नजारा इसको और भी खास बना देता है|

जिन्हें कुछ सुकून के पलों के बीच किसी गार्डन में समय बिताना हो उनके लिए यह एक बेस्ट डेस्टिनेशन है जहां आप अपने अपनों के साथ चलते-चलते इस जगह में समय का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे| सुबह का और शाम के सूर्यास्त का नजारा इस शांत स्थान की खूबसूरती में चार चाँद अवश्य लगा देता है| शांत और प्रकृति से जुड़े लोग इस स्थान को आगरा में घूमने की जगह में शामिल कर सकते हैं|

फतेहपुर सीकरी

आगरा से मात्र 37 किलोमीटर (लगभग) की दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी शहर का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने करवाया था| मुगल स्थापत्य कला के बेहतरीन मिशालों में से एक फतेहपुर सीकरी लाल बलुआ पत्थर से निर्मित किया गया है|

अकबर का मकबरा

इसका निर्माण अकबर ने स्वयं ही अपने जीवनकाल के दौरान शुरू कराया था लेकिन वह इसे पूरा नहीं करा पाए तो इसको उनके बेटे जहांगीर ने पूरा करवाया था| मुख्य रूप से लाल बलुआ पत्थर से बना यह स्थान आपको शांति और हरियाली से एक सुखद अनुभव प्रदान करता है|

वास्तुकला के अद्भुत उदाहरण की प्रस्तुति करता हुआ यह स्थान आपको भीड़-भाड़ वाले स्थान से दूर एक शांत वातावरण का अनुभव कराएगा जो इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए जरूरी है| अगर आप इतिहास को जानने के इच्छुक हैं तो यहाँ गाइड की मदद भी ले सकते हैं| इतिहासप्रेमी इस स्थान को आगरा के पर्यटन स्थल की सूची में शामिल कर सकते हैं|

एत्माद-उद-दौला का मकबरा

प्रकृतिप्रेमियों और फ़ोटोग्राफी पसंद लोगों के लिए पसंदीदा बना यह स्थान शहर की भीड़ से दूर एक शांत स्थान है जहां आपको हरियाली के साथ ही साथ फ़ोटोज़ क्लिक करने के कई मौके मिलेंगे| इतिहास को जानने और वास्तुकला की खूबसूरती को निहारने के लिए इस स्थान को अपनी आगरा के पर्यटन स्थल की सूची में अवश्य शामिल करें|

इस मकबरे का निर्माण नूर जहां ने अपने माता-पिता के लिए 1622-1628 के मध्य करवाया था| इस स्थान से यमुना नदी का नजारा इसकी खूबसूरती में और भी नूर लगा देता है| इस मकबरे के अंदर आते ही इसकी खूबसूरती आपको कुछ पल ऐसे अवश्य दे देती है कि आप पलकें झपकाना भी भूल जाते हैं| आगरा के इस छिपे हुए नगीने को भी अपनी आगरा यात्रा में अवश्य शामिल करें|

मरियम का मकबरा

मरियम, अकबर की पत्नी तथा आमेर के कछवाहा राजा भारमल की पुत्री थीं| ये मकबरा मरियम जमानी के बेटे जहांगीर ने 1623 ई.-1627 ई. के मध्य में उनकी याद में बनवाया है| शहर के भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरा यह स्थान आपको यहाँ की हरियाली को निहारने के साथ ही साथ फोटोज क्लिक करने के कई मौके भी देगा|

स्वच्छ और सुंदर वातावरण के बीच बना हुआ यह स्थान जहां पर पक्षियों की चहचहाहट इसकी सुंदरता में चार चाँद लगाती है| यह स्थान बहुत बड़ा नहीं है और भीड़ भी कम रहती है जिसके कारण इस स्थान के लिए ज्यादा समय की आवश्यकता नहीं है लेकिन यहाँ की खूबसूरती जरूरी आपको यहाँ कुछ और समय रुकने को विवश कर सकती है|

श्री मनकामेश्वर मंदिर

आगरा के प्रमुख और प्राचीन मंदिरों में से एक मनकामेश्वर मंदिर, शिव जी को समर्पित है| यहाँ स्थित शिवलिंग द्वापर युग से है और चांदी से ढका हुआ है| मंदिर परिसर में शिव जी के अलावा भी पूजने योग्य कई भगवान जैसे नृसिंह देव जी, गणेश जी, श्री धर्मराज जी तथा श्री कैला भवन आदि हैं|

ऐसी मान्यता है कि यहाँ आने वाले सभी भक्तों की मनकामेश्वर बाबा मन की कामनाओं को पूरा अवश्य करते हैं| सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण यह मंदिर महाशिवरात्रि और सावन के महीने में शिव भक्तों की तादाद से भरा रहता है| आगरा आने वाले सभी पर्यटक बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए इस स्थान को आगरा के पर्यटन स्थल की सूची में जरूर शामिल करें|

अंगूरी बाग

इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ के द्वारा 1637 में कराया गया था जो कि अंगूरों का बगीचा था| आगरा के किले के अंदर स्थित यह आकर्षण अपनी हरियाली और सुंदरता से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है| मुगल काल की यह विरासत सिर्फ अंगूर का बाग ही नहीं बल्कि खूबसूरती की मिशाल भी है|

यहाँ की इमारतों की वास्तुकला इसको तसल्ली से देखने को विवश करती है| एक ऐसा स्थान जहां पर प्रकृति, वास्तुकला तथा सुकून का मिश्रण है और ऐतिहासिक नगीनों में से एक है| मुगल शासक और रॉयल लेडिज द्वारा आराम फरमाने का यह स्थान आपको फ़ोटोज़ के कई मौके देगा| आगरा किले के अंदर स्थित इस आकर्षण को अवश्य निहारें और अपनी इस आगरा यात्रा को और भी यादगार बनाएं|

गुरु का ताल गुरुद्वारा

यह गुरुद्वारा नौवें सिक्ख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित है जिन्होंने औरंगजेब के खिलाफ आवाज उठाई थी| यह स्थान अरदास, शांति और सुंदरता का मिश्रित रूप लिए हुए है जहां पर आपको एक बार अवश्य जाना चाहिए| अंदर प्रवेश करते ही गुरुवाणी की मधुर ध्वनि आपको आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत कर देती है|

सफेद संगमरमर की इस इमारत की वास्तुकला बहुत ही प्रभावशाली और सुंदर है| गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिक्ख धर्म को समझने के लिए एक बेहतरीन स्थान है जहां का स्टाफ भी काफी मददगार है| आप यहाँ जाकर लंगर का प्रसाद अवश्य ग्रहण करें और साथ ही साथ यहाँ आपको रुकने के लिए कम बजट में कमरे भी मिल जाएंगे|  

सूर सरोवर

आगरा से 19 किलोमीटर (लगभग) की दूरी पर स्थित यह एक पक्षी अभयारण्य है जहां पर आपको भालू पार्क भी मिलेगा जहां आप भालू देख सकेंगे साथ ही साथ यहाँ पर एक झील भी है| फोटोग्राफी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों का पसंदीदा स्थान बना सूर सरोवर जहां पर आपको यहाँ की शांति के बीच फोटोग्राफी के कई मौके मिलेंगे| अगर आप पक्षी प्रेमी और प्रकृति प्रेमी हैं तो इस स्थान को आगरा में घूमने की जगह में शामिल कर सकते हैं|

जामा मस्जिद

इस्लाम धर्म का पवित्र स्थल बना जामा मस्जिद का निर्माण 17 वीं शताब्दी में मुगल शासक शाहजहाँ की बेटी जहांआरा बेगम ने कराया था| यहाँ की मुगल शासन के समय की वास्तुकला आपको इसे एक बार निहारने पर अवश्य विवश करती है| आगरा की प्रमुख मस्जिदों में से एक जामा मस्जिद, आगरा के किले के पास स्थित है|

मस्जिद के अंदर का वातावरण पूरी तरह से शांत और आध्यात्मिक है जो इसे दुआ और नमाज के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान का दर्जा देने में कोई कसर नहीं छोड़ता है| अगर आप भी आगरा यात्रा का प्लान कर रहें हैं तो इतिहास और वास्तुकला की दृष्टि से खुद को अहम स्थान दिलाने वाली शांति को परिभाषित करती हुई जामा मस्जिद का भ्रमण अवश्य करें|

चीनी का रौजा

यह स्थान 1635 ई. में शाहजहाँ के वजीर अफजल खान ने अपने लिए बनवाया था जिस समय यह नीले पत्थरों से बनवाया गया था| चारों ओर हरियाली से सजा हुआ यह स्थान और सामने का यमुना नदी का नजारा इसके आकर्षण में चार चाँद लगाते हैं| इसकी संरचना देख के यह जरूर कहा जा सकता है जब यह बना होगा तब खूबसूरती के चरम पर होगा|

चीनी का रौजा जिसे आगरा में यमुना नदी के किनारे छिपा हुआ नगीना कहा जाए तो यह इसके लिए बिल्कुल सही होगा लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति अच्छी नहीं है| यहाँ पर अफजल खान का मकबरा भी है| टिकट फ्री यह स्थान आपको एक शांतिपूर्ण माहौल देता है| यह स्थान मुगल वास्तुकला पर पारसी प्रभाव की एक अद्भुत मिशाल है|

राम बाग

इतिहास प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण बने राम बाग का निर्माण बाबर ने करवाया था लेकिन इसका जीर्णोद्धार जहांगीर की पत्नी नूर जहां ने करवाया था| आगरा के सुंदर बागों में से एक राम बाग जिसे प्राचीन समय में आराम बाग के नाम से भी जाना जाता था| यमुना नदी के तट पर बना हुआ यह बाग आपको अपनी हरियाली से एक सुखद अनुभव अवश्य देगा|

इसे भी पढ़ें-

अब आप आगरा आए हैं तो आप आगरा के साथ ही साथ इसके आस-पास के पर्यटन स्थलों का भी दौरा कर सकते हैं| अगर आप आगरा से मात्र 58 किलोमीटर (लगभग) दूर स्थित मथुरा का भ्रमण करना चाहते हैं तो हमारे लेख ‘मथुरा में घूमने की जगह’ को भी अवश्य पढ़ें|

आगरा कैसे पहुँचें?

हवाई मार्ग द्वारा- आगरा में खेरिया एयरपोर्ट है जिसके माध्यम से आप फ्लाइट द्वारा आगरा आ सकते हैं| अगर आपके शहर से आगरा के लिए फ्लाइट उपलब्ध नहीं है तो आप अपने शहर से दिल्ली तक आ सकते हैं और दिल्ली से ट्रेन, बस या टैक्सी के माध्यम से आसानी से आगरा आ सकते हैं|

रेलमार्ग द्वारा- आगरा में 5 रेलवे स्टेशन हैं जिनके नाम आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, राजा की मंडी, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन, आगरा सिटी तथा ईदगाह रेलवे स्टेशन हैं जिनमें से आगरा कैंट प्रमुख रेलवे स्टेशन है| आगरा देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों से रेलमार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है|

सड़क मार्ग द्वारा- आप आगरा स्वयं के साधन से भी आसानी से आ सकते हैं, यहाँ की सड़कें अच्छी हैं| आगरा दिल्ली से NH-19 तथा यमुना एक्सप्रेसवे द्वारा जुड़ा हुआ है| आगरा देश के मुख्य शहरों जैसे दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, जयपुर तथा ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है जहां पर दैनिक स्तर पर आपको आगरा के लिए आसानी से बस उपलब्ध रहती हैं|

FAQ-

प्रश्न- आगरा में घूमने की जगह कौन-कौन सी हैं?

उत्तर- ताज महल, आगरा का किला, एत्माद-उद-दौला का मकबरा, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, श्री मनकामेश्वर मंदिर, मरियम का मकबरा, राम बाग, चीनी का रौजा, जामा मस्जिद, सूर सरोवर, अंगूरी बाग तथा गुरु का ताल गुरुद्वारा आदि आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं|

प्रश्न- लखनऊ से आगरा की दूरी कितनी है?

उत्तर- लखनऊ से आगरा की दूरी लगभग 334 किलोमीटर है जिसको ट्रेन, बस या टैक्सी के माध्यम से तय किया जा सकता है|

प्रश्न- दिल्ली से आगरा कितनी दूर है?

उत्तर- दिल्ली से आगरा की दूरी लगभग 232 किलोमीटर है|

इस प्रकार हमारा लेख ‘आगरा में घूमने की जगह’ यहीं समाप्त होता है जिसमें हमने आपको आगरा के पर्यटन स्थल के बारे में समुचित जानकारी देने की पूरी कोशिश की है| अगर आप अपनी आगरा यात्रा में हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट हैं तो यह लेख अपने प्रियजनों के साथ भी साझा करें और उन्हें भी आगरा में घूमने की जगह से अवगत कराएं| धन्यवाद| आपकी यात्रा शुभ हो|

यह भी जानें-

Deeksha Dixit

Writer & Blogger

Related Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Me

मेरा नाम दीक्षा दीक्षित हैं मुझे लगता हैं कि मेरा परिचय सबसे पहले मेरी बेटी से ही शुरू होना चाहिए|

Latest Blogs

  • All Posts
  • Assam
  • Beaches
  • Blog
  • Braj Yatra
  • Goa
  • Hill Station
  • History
  • Madhya Pradesh
  • Maharastra
  • Meghalaya
  • My City
  • Nagaland
  • Pilgrimage
  • Rajasthan
  • Top 10
  • Travel Tips
  • Uttar Pradesh
  • Uttrakhand

Newsletter

JOIN THE FAMILY!

Get notified to know our latest blogs!!!

 

Top 10 Blogs

Explore Our Top 10 Blogs

Categories

Edit Template

Copyright © 2025 anjaanraste.com| All Rights Reserved. | Read our Privacy Policy